फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu reached Divya Jyoti Jagriti Sansthan

Punjab: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, माथा टेका, आशीर्वाद लिया

Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सर्वप्रथम तिलक लगाकर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और आश्रम की भव्य इमारत दिव्य दर्शन भवन में सबसे पहले आगमन किया। इसी के साथ उन्होंने निर्माणाधीन दिव्य सरोवर की स्वामी विश्वानंद और स्वामी गिरिधरानंद से 3डी मॉडल में पूरी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu reached Divya Jyoti Jagriti Sansthan
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में माला अर्पित करते हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आशुतोष महाराज के दर्शनार्थ हेतु सोमवार को जालंधर के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान नूरमहल आश्रम में विशेष रूप से पधारे। उनके साथ पंजाब के पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा भी पहुंचे। इस दौरान स्वामी गुरुकिरपानन्द, स्वामी हरिशानंद ने आश्रम परिसर में उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


सर्वप्रथम तिलक लगाकर उन्होंने महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और आश्रम की भव्य इमारत दिव्य दर्शन भवन में सबसे पहले आगमन किया। इसी के साथ उन्होंने निर्माणाधीन दिव्य सरोवर की स्वामी विश्वानंद और स्वामी गिरिधरानंद से 3डी मॉडल में पूरी जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कामधेनु गोशाला में प्रस्थान किया जिसे भारत की सर्वश्रेष्ठ गोशाला का अवार्ड प्राप्त है। वहां उन्होंने गोमाता का पूजन किया और भारत की देसी गायों के संवर्धन हेतु विचार गोष्ठी की। अंत में उपहार हेतु उन्हें श्री आशुतोष महाराज आयुर्वेदिक फार्मेसी के उत्पाद एवं संस्थान का साहित्य प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed