फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Himachal number car tried to crush policemen at barrier

चंडीगढ़: हिमाचल नंबर की कार से मचाया उत्पात, नाका तोड़ा, पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश

Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Himachal number car tried to crush policemen at barrier
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने के अंतर्गत पंचायत भवन के नजदीक नाके पर हिमाचल नंबर की कार को रोकने के दौरान चालक पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश कर फरार होने लगा। यह देखकर नीलम चौकी इंचार्ज जयवीर राणा ने कार के टायर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी, इसके बाद भी आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने तुरंत वायरलेस से शहर के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया।

विज्ञापन


त्योहारी सीजन को देखकर एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देश पर सेक्टर-17 पुलिस ने पंचायत भवन के पास नाकेबंदी कर रखी थी। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान मौके पर सेक्टर-17 नीलम चौकी इंचार्ज जयवीर राणा, आईएसबीटी-17 चौकी इंचार्ज गुरजीवन सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


तभी सेक्टर-9 की तरफ से हिमाचल नंबर की एक कार वहां से गुजरने लगी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक कार को रोकने की बजाय नाका तोड़ फरार होने लगा। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और बैरिकेडिंग भी लगाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी कार चालक यू-टर्न लेकर वापस सेक्टर-9 की तरफ भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक के इस तरह नाका तोड़कर भागने पर पुलिसकर्मियों को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद सेक्टर-17 नीलम चौकी इंचार्ज जयवीर राणा ने आरोपी के कार के टायर पर गोली मारकर कार को रोकना चाहा लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद शहर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

कार में सवार थे दो युवक
पुलिस की जांच में सामने आया कि हिमाचल प्रदेश नंबर पर पंजीकृत सिल्वर रंग की कार में दो युवक सवार थे। आशंका है कि कार सवार युवक किसी क्लब से निकले हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-9, सेक्टर-26 समेत सेक्टर-7 के क्लब के बाहर भी गश्त शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार सवारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

पिस्टल के साथ चार गिरफ्तार
उधर, उक्त नाका पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार चार युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सभी युवक पिस्टल का कोई कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस सेक्टर 22 चौकी ले गई। जहां पुलिस उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उनके पास पिस्टल कहां से आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed