फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highlights of oath ceremony of manohar lal khattar

शपथ ग्रहण समारोह: एक नजर में झलकियां

Sun, 26 Oct 2014 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 26 Oct 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
Highlights of oath ceremony of manohar lal khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनके कैबिनट के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद वयोवृद्ध भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गर्मजोशी से हाथ मिलाया।

विज्ञापन


सिद्धू ने मंच से बाउंड्री पार का दिया संकेत: भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू मंच पर पहुंचे तो भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सिद्धू ने भी अपने अलग अंदाज में बाउंड्री पार छक्के मारने का इशारा कर अपने समर्थकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन


26 तारीख नमो और मनो के लिए खास: 26 तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए लक्की है। मोदी ने 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, जबकि मनोहर लाल खट्टर ने भी मुख्यमंत्री के तौर पर 26 अक्तूबर को शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टर ने हाथ बढ़ाया और ताकते ही रह गए

Highlights of oath ceremony of manohar lal khattar

अंबाला के विधायक अनिल विज के कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सीट से खड़े होकर विज के सामने हाथ बढ़ाया तो वे बिना हाथ मिलाए आगे निकल गए।

शपथ लेने के बाद विज ने लाल कृष्ण आडवाणी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। समारोह समाप्त होने के बाद विज ने मुख्यमंत्री खट्टर और राम बिलास शर्मा के साथ भीड़ का अभिवादन किया। राम बिलास शर्मा ने भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

समर्थकों ने पहनी भगवा रंग की पगड़ी: पूरे हरियाणा से लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे। लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने को मिलेगा, लेकिन मंच से कोई भाषण नहीं होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समारोह में आई भीड़ का ट्विटर पर धन्यवाद दिया है। भीड़ में कई लोग ऐसे थे, जिन्होंने भगवा रंग की पगड़ियां पहनी हुई थीं।

अभिमन्यु और सिद्धू ने नहीं पहना था पजामा कुर्ता

Highlights of oath ceremony of manohar lal khattar

शपथ ग्रहण समारोह में आए भाजपा के अधिकतर दिग्गजों ने पजामा कुर्ता पहन रखा था। यहां पर सिर्फ हरियाणा के नए मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू अलग नजर आए। कैप्टन अभिमन्यु ने शर्ट और पेंट पहन रखी थी, जबकि नवजोत सिद्धू ने शर्ट और पेंट के अलावा कोट पहना हुआ था।

शकुंतला जाखू सभी नेताओं से मिलीं: हरियाणा की मुख्य सचिव शकुंतला जाखू और आईएएस नीलम कासनी भी मंच पर मौजूद रहीं। जाखू और कासनी ने प्रधानमंत्री सहित सभी नेताओं को मंच पर जाकर अभिवादन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed