फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Higher educational institutions will open in Punjab

शोधार्थियों के लिए बड़ी राहत,  पंजाब में कल से खुल जाएंगे उच्च शिक्षण संस्थान

Sun, 20 Sep 2020 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Higher educational institutions will open in Punjab
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शोध कर रहे शोधार्थियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को 21 सितंबर से खोलने का निर्णय किया है। इसके साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों की तकनीकी कार्यों के लिए आवश्यक प्रयोग और व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित की जा सकेंगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनलॉक 4.0 के निर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने शनिवार को पीएचडी स्कॉलर्स और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए 21 सितंबर से लैबोरेटरियों और प्रयोगात्मक कार्यों की जरूरत वाले तकनीकी और पेशेवर प्रोग्रामों के लिए उच्च शिक्षा संस्थाएं खोलने की अनुमति दी है। 
विज्ञापन


हालांकि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। विशेष मुख्य सचिव (गृह), सतीश चंद्रा द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अनुसार ओपन एयर थियेटरों को सामाजिक दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करते हुए कार्य करने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर और इस तरह के अन्य स्थान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी
आदेश के मुताबिक ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग प्रदान करने संबंधी मंजूरी जारी रहेगी। चंद्रा ने कहा कि 8 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर्स (एसओपी) अनुसार कंटेनटमेंट जोन से बाहर के क्षेत्रों में ऑनलाइन टीचिंग, टेली काउंसलिंग और संबंधित कार्य के लिए स्कूल में सिर्फ 50 प्रतिशत टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को जाने की आज्ञा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed