फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High security arrangements in Amritsar on Operation Blue Star anniversary

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज, अमृतसर के चप्पे-चप्पे पर 5000 पुलिस के जवान तैनात

Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
High security arrangements in Amritsar on Operation Blue Star anniversary
अमृतसर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 36वीं बरसी पर आयोजित धार्मिक समागम के दौरान श्री हरमंदिर साहिब परिसर में संभावित हुल्लड़बाजी को रोकने के लिए पुलिस ने एसजीपीसी के सहयोग से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। घंटाघर चौक स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर इस बार मेटल डिटेक्टर स्थापित किया गया है। यह पहली बार होगा जब ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होने आने वाली संगत को मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने अमृतसर के चप्पे-चप्पे में पांच हजार पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है। श्री हरमंदिर साहिब के गलियारे में पुलिस बल तैनात है। सचखंड परिसर के भीतर सादी वर्दी में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। एसजीपीसी की टास्क फोर्स भी श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर और भीतर तैनात रहेगी। सचखंड के गलियारे में उच्च पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला सुबह ही पहुंच गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेटल डिडेक्टर नहीं केवल व्यवस्था को स्थापित करने के लिए किये प्रबंध: डीसीपी  
डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संगत को घर बैठ कर गुरुबाणी का पाठ करने की अपील की है। दल खालसा हर वर्ष रंजीत एवेन्यू से श्री अकाल तख्त साहिब तक एक रोष मार्च निकालता रहा है। इस बार उन्होंने भी अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 


मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर मेटल डिटेक्टर स्थापित करने का उद्देश्य छह जून को आने वाली संगत के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखना है। श्रद्धालु स्वास्थ्य विभाग की टीम तक टेस्टिंग के लिए एक दूरी बनाकर पहुंचे, इसके लिए व्यवस्था की गई है। शहर में इस समय 65 पुलिस नाके हैं। पुलिस ने एहतियात के चलते फोर्स तैनात की है। 

प्रशासन ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगाई रोक 
इस बीच जिला लोक संपर्क विभाग ने श्री अकाल तख्त साहिब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के समागम के दौरान मीडिया के फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने पर पाबंदी लगा दी है। एसजीपीसी इस समागम की वीडियो व फोटो उपलब्ध करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed