फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High court summoned details of security of all courts of Haryana-Punjab

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने हरियाणा-पंजाब की सभी अदालतों की सुरक्षा का ब्योरा तलब किया 

Sun, 26 Dec 2021 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 02:16 AM IST
सार

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से मांगी जानकारी। 

विज्ञापन
High court summoned details of security of all courts of Haryana-Punjab
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock

विस्तार

लुधियाना की अदालत के परिसर में हुए विस्फोट के कारण पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी अदालतों के परिसरों की सुरक्षा का ब्योरा तलब किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल संजीव बेरी ने सभी जिला और सत्र न्यायाधीशों को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी मुहैया करवाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को जारी पत्र में पूछा गया है कि क्या कोर्ट परिसर व न्यायिक अधिकारियों के आवास की सुरक्षा को लेकर नियमित बैठक जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ की जाती है। यदि सुरक्षा से संबंधी कोई कमी है तो उसके निदान के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही यह भी पूछा है कि क्या कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वालों की नियमित तलाशी ली जाती है। सीसीटीवी कैमरे सही प्रकार से काम कर रहे हैं या नहीं। इसके अतिरिक्त कोर्ट परिसर व न्याय अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर क्या जजों से सुझाव मांगे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना अदालत परिसर में हुए विस्फोट के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। सीजेआई रमना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रविशंकर झा को फोन किया और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed