फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court seeks answer from Dera Sacha Sauda in suicide case

चंडीगढ़ः आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, डेरा सच्चा सौदा से मांगा जवाब

Sat, 11 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Aug 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
 High Court seeks answer from Dera Sacha Sauda in suicide case
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा में बीते वर्षों में हुई आत्महत्याओं की सीबीआई जांच की अपील लेकर एडवोकेट मोहिंदर सिंह जोशी द्वारा दाखिल अर्जी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अर्जी में कहा गया है कि डेरे में हुई आत्महत्याएं डेरामुखी के दबाव में होने  तथा इसके पीछे साजिश होने की पूरी संभावना हैं। ऐसे में सीबीआई ही इस मामले की जांच कर सच सामने ला सकती है।
विज्ञापन


जोशी ने अर्जी में कहा कि हाईकोर्ट के सामने मिलिट्री इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट रखी गई थी, जिसमें बताया गया था कि डेरे में लोगों को मिलिट्री ट्रेनिंग दी जा रही है। इस बारे में संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई आरंभ की थी। उस मामले में डेरे के एक पूर्व अनुयायी राम कुमार बिश्नोई ने वर्ष 2015 में डेरे में हुई आत्महत्याओं की सीबीआई जांच की अपील करते हुए अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन


राम कुमार ने अर्जी में कहा था कि डेरे में कई लोगों ने आत्महत्या की है, जिनमें से एक डेरे के स्कूल होस्टल में बीए की स्टूडेंट भी शामिल है।  इस अर्जी पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार सहित डेरामुखी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। तब हाईकोर्ट ने मुख्य याचिका पर फैसला सुना दिया था लेकिन इस अर्जी का निपटारा नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब जोशी ने एक बार फिर वर्ष 2015 में हाईकोर्ट द्वारा लिए गए संज्ञान के मामले में इस मांग को लेकर अर्जी दायर कर दी है। अर्जी में आरोप लगाया गया है कि डेरे में आत्महत्याएं और हत्याएं हुई हैं जिनके पीछे एक षड्यंत्र है और यह सभी डेरामुखी के दबाव में हुआ है। पुलिस ने इन मामलों में कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed