{"_id":"98d80c6173503263eb134a561773e09b","slug":"high-court-notice-to-upcoming-movie-kya-cool-hai-hum-3-and-mastizaade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या कूल हैं हम, मस्तीजादे की रिलीज को हाईकोर्ट में चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या कूल हैं हम, मस्तीजादे की रिलीज को हाईकोर्ट में चुनौती
सतिंदर सत्ती/टीम डिजिटल, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
अगले शुक्रवार 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही हिन्दी फिल्म मस्तीजादे और क्या सुपर कूल हैं हम के प्रदर्शन पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
लुधियाना की संस्था रक्षा ज्योति फाउंडेशन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म में अश्लील संवाद और दृश्य हैं, लिहाजा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
मामले में हाईकोर्ट ने सेंसर बोर्ड और पंजाब तथा हरियाणा की सरकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है, ऐसे में याची को इस मामले में कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
हालांकि फिल्म मस्तीजादे रिलीज होने से पहले दोनों फिल्मों के खिलाफ याचिका की सुनवाई 27 जनवरी को होगी। रक्षा ज्योति फाउंडेशन ने याचिका में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से टेलिविजन चैनलों पर इन दोनों फिल्मों के जो प्रोमो दिखाए जा रहे हैं, उन्हें देख कर बच्चों बुरा असर पड़ रहा है।
ऐसे में प्रधान मंत्री सहित सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर इन फिल्मों से अश्लील संवादों और दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन इन पत्रों पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
लिहाजा अब, हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी। जस्टिस राजेश बिंदल की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए 27 जनवरी तक जवाब मांग लिया है।