फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court issues contempt notice to BCCI and Chandigarh Cricket Association

चंडीगढ़: बीसीसीआई को हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से भी मांगा जवाब

Mon, 13 Dec 2021 07:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 07:37 PM IST
सार

आदेश के बावजूद याचिकाकर्ता को सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश न देने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने बीसीसीआई और चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
High Court issues contempt notice to BCCI and Chandigarh Cricket Association
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह व अन्य को आदेश का पालन न करने के चलते पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद याचिकाकर्ता को सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश नहीं देने के चलते अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


मिनर्वा फुटबाल क्लब अकादमी के सीईओ शाहनवाज खान को हाईब्रिड लेवल-1 कोचिंग सर्टिफिकेशन कोर्स में अंतरिम तौर पर शामिल करने संबंधी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था लेकिन बीसीसीआई ने इस आदेश का पालन नहीं किया। यह सर्टिफिकेशन कोर्स बीसीसीआई और चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (सीसीए) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस कोर्स में शामिल न करने के फैसले को शाहनवाज खान ने एडवोकेट सरताज खान के जरिये हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि बीसीसीआई ने चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर छह से 12 दिसंबर तक हाईब्रिड लेवल-1 कोचिंग सर्टिफिकेशन कोर्स आयोजित करने के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें याचिकाकर्ता ने भी आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के बावजूद उसे कोई जवाब नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने तीन रिमांडर भेजे। बावजूद इसके याचिकाकर्ता को कोई जवाब नहीं मिला तो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कोर्स में शामिल किए जाने की मांग की। हाईकोर्ट ने सात दिसंबर को बीसीसीआई को आदेश जारी किया कि वह याचिकाकर्ता को अंतरिम तौर पर कोर्स में शामिल होने दे। साथ ही हाईकोर्ट ने बीसीसीआई व चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन को सात जनवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।


अब याचिकाकर्ता ने नई याचिका दायर कर हाईकोर्ट को बताया है कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भी उन्होंने बीसीसीआई को भेज दी थी लेकिन इसके बाद भी उन्हें इस कोर्स में शामिल किए जाने से इंकार कर दिया गया है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह सीधे तौर पर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना है। शाहनवाज खान ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह और चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दीपक खन्ना के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed