{"_id":"619515fe9618ca70617e53e0","slug":"high-court-issue-notice-to-punjab-government-on-demand-of-security-by-lover-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पहले प्रेमी को चुना फिर परिवार को, अब फिर प्रेमी संग रहने के लिए हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पहले प्रेमी को चुना फिर परिवार को, अब फिर प्रेमी संग रहने के लिए हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
Wed, 17 Nov 2021 08:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:22 PM IST
सार
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लड़की ने प्रेमी के साथ रहने के लिए सुरक्षा की मांग की। पंजाब सरकार और अन्य प्रतिवादियों को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा की मांग के एक अजीब मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है। मामला रोचक इसलिए है कि पहले लड़की ने प्रेमी के साथ रहने को सुरक्षा मांगी। इसके बाद जब वह मायके पहुंची तो वारंट ऑफिसर के सामने कहा कि वह परिवार के साथ रहना चाहती है प्रेमी संग नहीं। अब फिर से उसी प्रेमी के साथ रहने के लिए सुरक्षा की मांग कर दी है।
विज्ञापन
याचिका में बताया गया कि प्रेमी जोड़े ने 19 मार्च को सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की मांग पर संगरूर के एसएसपी को निर्णय लेने का आदेश दिया था। इसके बाद लड़के ने सितंबर में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसके परिजन जबरन उसे घर से उठाकर ले गए हैं। हाईकोर्ट ने लड़की को छुड़ाने के लिए वारंट ऑफिसर नियुक्त किया लेकिन लड़की ने कहा कि वह अपने अभिभावकों के साथ रहना चाहती है प्रेमी संग नहीं। लड़की के बयान पर हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया था।
विज्ञापन
अब लड़की ने उसी लड़के के संग रहने के लिए हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग कर दी है। लड़की ने बताया कि वह 2 नवंबर को मायके से भाग कर अपने प्रेमी के पास आ गई थी। वारंट ऑफिसर के समक्ष दिया गया बयान परिवार के दबाव में दिया गया था। अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और उसे अभिभावकों से खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए ताकि वह निश्चित होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। हाईकोर्ट ने याचिका पर अब पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन