फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court Bar ends strike after demands are met, lawyers return to work

Chandigarh News: मांगें पूरी होने पर हाईकोर्ट बार ने समाप्त की हड़ताल, वकील काम पर लौटे

Sat, 30 Sep 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
High Court Bar ends strike after demands are met, lawyers return to work
चंडीगढ़। मुक्तसर साहिब में वकील से बर्बरता के चलते मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील शुक्रवार को बार एसोसिएशन के आह्वान पर काम पर वापस लौट आए। हड़ताल खत्म करने के एलान के साथ ही बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर निवेदन किया कि शुक्रवार को यदि कोई वकील किसी केस में पेश नहीं होता है तो उस केस में कोई विपरीत आदेश जारी न किया जाए।
विज्ञापन

वकील से बर्बरता के मामले में बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के आह्वान पर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। इसके बाद वकीलों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडवोकेट जनरल व अन्य उच्च अधिकारियों से मिला था। प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया गया था कि वकीलों की मांग जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को ही पंजाब सरकार ने पुलिस की बर्बरता के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया था और आरोपी पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी हो गई थी। साथ ही वीरवार को वकील को भी जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके चलते बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने वीरवार से वकीलों को काम पर लौटने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपनी जनरल हाउस शुक्रवार को निर्धारित की थी और ऐसे में वकीलों ने वीरवार को भी काम निलंबित रखा। शुक्रवार को सुबह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक हुई जिसमें पंजाब सरकार की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए बार के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने का फैसला लिया। इस दौरान सरकार की कार्रवाई को वकीलों की जीत बताया गया और तुरंत कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन ने सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed