फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high court ask to government, about property of rampal and satlok

'बताएं, रामपाल और आश्रम की कितनी संपत्ति'

Sat, 29 Nov 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
high court ask to government, about property of rampal and satlok

हिसार स्थित सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल से जुड़े केस की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को सतलोक आश्रम, रामपाल और उसके पैरोकारों की संपत्ति का ब्योरा पेश करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अदालत ने इसके साथ ही आश्रम में आपरेशन गिरफ्तार के दौरान घायल हुए सभी लोगों की मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है। जस्टिस एम. जियापाल और जस्टिस दर्शन सिंह की डिवीजन बेंच के आदेश के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को रामपाल को हाईकोर्ट में पेश किया। अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने रामपाल से पूछा कि उनके खिलाफ रोहतक में जारी कत्ल केस की सुनवाई अन्यत्र स्थानांतरित क्यों न कर दी जाए। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि यदि सतलोक आश्रम में आपरेशन गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था का खर्च उन पर डाला जाता है तो उनका इस पर क्या कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रामपाल के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कोर्ट से कहा कि अवमानना कार्रवाई खत्म कर दी जानी चाहिए। इस पर बेंच ने कहा कि अवमानना कार्रवाई पर जवाब चाहिए।

गिरफ्तारी पर खर्च हुए 26.61 करोड़ रुपये

high court ask to government, about property of rampal and satlok

बेंच ने रामपाल को जवाब दाखिल करने की छूट भी दे दी। एमिकस क्यूरी अनुपम गुप्ता, हरियाणा के एडवोकेट जनरल के अलावा केंद्र और यूटी के वकीलों को सुनने के बाद बेंच ने रामपाल और उसके साथियों व आश्रम से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा पेश करने के आदेश जारी कर दिए।

शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा के डीजीपी ने शपथ पत्र दाखिल कर बताया कि आपरेशन गिरफ्तारी के दौरान रामपाल सहित 909 व्यक्तियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। यह भी बताया गया कि इस दौरान 110 पुलिसकर्मी और 70 श्रद्धालू जख्मी हुए।

आश्रम की तलाशी में हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें रायफल, पिस्टल, तेजाब पाउच और पेट्रोल बम शामिल हैं। आपरेशन गिरफ्तारी पर चार प्रदेशों- हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और केंद्र सरकार को कुल 26.61 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े।

इसके अंतर्गत दिए गए विवरण के अनुसार, हरियाणा सरकार के कुल 15 करोड़ 43 लाख 77 हजार रुपए खर्च हुए जबकि पंजाब के 4.34 करोड़ रुपये, चंडीगढ़ के 3.29 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार को 3.55 करोड़ रुपये खर्च हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed