फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   high court action into conservation planning of sukhna lake, chandigarh,

सुखना लेक को बचाने के लिए सुझाव दीजिए, इस मेल आईडी पर

Wed, 10 Aug 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Aug 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
high court action into conservation planning of sukhna lake, chandigarh,
चंडीगढ़ में सुखना लेक का एक दृश्य - फोटो : फाइल फोटो
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की पहचान सुखना लेक के वजूद को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिर गहरी चिंता जताई है। इस मामले में हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वत: संज्ञान पर मंगलवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस रामेंद्र जैन की खंडपीठ ने झील को बचाने के लिए ट्राईसिटी- चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के सभी निवासियों को आगे आकर अपने सुझाव देने की अपील की है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट का कहना है कि सुखना लेक को बचाने की मुहिम को आम लोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए। खंडपीठ ने कहा कि सुखना लेख को अब सिर्फ पहाड़ों पर होने वाली बारिश के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। सुखना लेक में पानी के लिए अन्य विकल्प भी तलाशे जाने जरुरी हैं। इसके साथ ही जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस रामेंद्र जैन की खंडपीठ ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के आला अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए कि वे एक बैठक करके सुखना लेक को बचाने और इसमें अन्य विकल्पों या कृत्रिम साधनों से पानी भरे जाने की संभावनाएं तलाशें। सुखना लेक में पानी के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इसके बचाव के लिए अब सभी विकल्पों पर काम करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि लगातार इसका जलस्तर गिरता जा रहा है। यह विकट स्थिति पैदा करने वाला है। यही हालात रहे तो सुखना के सूखने का खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि सुखना लेक केवल चंडीगढ़ की ही पहचान नहीं है बल्कि पंजाब व हरियाणा की पहचान भी इससे जुड़ी है। खंडपीठ ने कोर्ट में उपस्थित पंजाब और हरियाणा के वकीलों को नसीहत दी कि इस मामले में वे एक-दूसरे के प्रतिवादी जैसा व्यवहार न करें बल्कि सुखना को अपनी धरोहर मानते हुए इसके बचाव के लिए परस्पर सहयोग करें। हाईकोर्ट ने सुखना लेक के कैचमेंट में निर्माण और अन्य मुद्दों को बाद में विचार के लिए छोड़ते हुए लेक के गिरते जलस्तर को प्राथमिकता के आधार पर सुनने का निर्णय लेते हुए कहा कि इस समय सुखना लेक का जलस्तर सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस समस्या का समाधान होने के बाद बाकी मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


tanubedi@yahoo.com पर दें सुझाव

हाईकोर्ट ने सुखना लेक से संरक्षण के लिए ट्राइसिटी के सभी निवासियों से सुझाव देने की अपील की है। ट्राईसिटी के लोग अपने सुझाव इस मामले हाईकोर्ट द्वारा एमिक्स क्यूरे नियुक्त की गईं एडवोकेट तनु बेदी के ई-मेल आईडी tanubedi@yahoo.com पर देने को कहा है। इस ई-मेल आईडी पर भेजे जाने वाले सुझावों पर हाईकोर्ट गौर करेगा। हाईकोर्ट ने सुझावों के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। इस पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की ओर से हाईकोर्ट में कहा गया कि सुझाव मांगने के लिए वे हाईकोर्ट के साथ हैं और इन आदेशों का प्रचार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग अपने सुझाव दें।

नक्शे के रूप में तुरंत आया एक सुझाव

high court action into conservation planning of sukhna lake, chandigarh,
highcourt
नक्शे के रूप में तुरंत आया एक सुझाव
मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में एचएमटी के रिटायर कर्मचारी पूर्ण चंद की ओर से बनाया गया एक नक्शा पेश किया गया। इस नक्शे में यह बताने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार बरसाती नाले को मोड़कर सुखना लेक में पानी की कमी की समस्या का हल किया जा सकता है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में एमिक्स क्यूरे तनु बेदी को ट्राईसिटी के लोगों के सुखना लेक बारे सुझावों के साथ ही पूर्ण चंद द्वारा सौंपे गए नक्शे के साथ एक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर एडवोकेट तनु बेदी ने सुझाव मंगाने के लिए अपना ई-मेल आईडी उपलब्ध कराते हुए कहा कि वे प्राप्त होने वाले सभी सुझावों को हाईकोर्ट के सामने पेश करेंगी।

सुखना चौ में सकेतड़ी के सीवर रोकने के लिए कमेटी गठित
हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुखना लेक में सकेतड़ी क्षेत्र के सीवर गिरने का मामला भी गूंजा। इस पर हाईकोर्ट ने पंचकूला के डीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने के आदेश दिए, जो सकेतड़ी के सीवर को सुखना चौ में गिराए जाने से रोकने की दिशा में काम करेगी। इस कमेटी में पंचकूला नगर निगम और हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed