फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing

राम रहीम पर सीबीआई कोर्ट का फैसला आज, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट

Fri, 11 Jan 2019 02:13 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing
राम रहीम - फोटो : self

पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। मुख्य आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी होगी। इसके मद्देनजर पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। 

विज्ञापन


पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां धारा 144 लगा दी गई है। जज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कोर्ट परिसर में 240 जवान तैनात किए गए हैं। यही नहीं पंचकूला के चार एंट्री प्वाइंट समेत 17 नाकों पर करीब 1200 सशस्त्र जवान तैनात हैं। डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मीडिया को भी कोर्ट से 200 मीटर की दूरी बनाए रखनी होगी। 

विज्ञापन

High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing
सिरसा में हाई अलर्ट

पेशी के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है। बता दें कि हत्याकांड में करीब 16 साल बाद फैसला आने वाला है। सीबीआई कोर्ट ने ही राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी।

वहीं पंजाब में मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। बठिंडा और मानसा को अति संवेदनशील मानते हुए यहां 15 कंपनियों के 1200 जवानों की तैनाती की गई है। फिरोजपुर जोन के अंतर्गत मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में 10 कंपनियों के 700 अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी

सबसे ज्यादा संवेदनशील जैतो, कोटकपूरा, मोगा और बाघापुराना हैं। यहां पर सर्वाधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बरनाला में करीब 150 अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात है। नामचर्चा घरों की सुरक्षा लिहाज से बरनाला के बाजाखाना रोड और धनौला रोड पर बने नाम चर्चा घरों के बाहर 50-50 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद मालवा क्षेत्र में हिंसा की सबसे ज्यादा 34 वारदात दर्ज की गई थी। 

वहीं, हरियाणा के रोहतक में सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल के आसपास दो लेयर में पुलिस सुरक्षा रहेगी। आठ स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं, इसके अतिरिक्त शहर के छह स्थानों पर भी नाके लगाए हैं। वहीं 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। जिले में सुरक्षा को लेकर धारा 144 लागू की गई है। 

विज्ञापन

High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing
पंचकूला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि राम रहीम की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली पेशी को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। छह ड्रोन से भी जेल के आसपास और शहर के लोगों पर नजर रखी जा रही है। चार डीएसपी लगातार गश्त करते रहेंगे।

High Alerts in many cities of Punjab and Haryana for ram rahim hearing
पंचकूला में तैनात पुलिस के जवान

50 से अधिक पुलिसकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। एसपी ने बताया कि बवाल की आशंका को लेकर पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोले से लेकर मिर्ची गन से लैस किया गया है। घुड़सवार पुलिसकर्मी, राइडर और पीसीआर भी मौके पर तैनात रहेंगे।

 सिरसा शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की 12 कंपनियों व जिला पुलिस के करीब 1300 जवानों की तैनाती डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र, सिरसा शहर व पड़ोसी राज्यों से लगती सीमा पर कर पूरे जिले को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed