फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Alert In Punjab, Police officials visits Pathankot

पंजाब में सुरक्षा बल अलर्ट, पठानकोट में अधिकारियों ने डाला डेरा, सर्च ऑपरेशन भी शुरू

Fri, 27 Sep 2019 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/गुरदासुपर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट/गुरदासुपर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
High Alert In Punjab, Police officials visits Pathankot
गुरदासपुर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमलों के लगातार मिल रहे इनपुट के बाद पठानकोट से लगती जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को जिला पुलिस ने सील कर दिया है। बस-स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे नाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार रात से शुक्रवार तक पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ईश्वर सिंह, एडीजीपी ऑपरेशन रमेश चंद्रा और एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस आरएन डोके भी पठानकोट पहुंचे और संयुक्त बैठक के बाद भारत-पाक सीमा, पठानकोट एयरबेस समेत अन्य स्थानों का दौरा किया।
विज्ञापन


इसके अलावा एयरबेस के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। हालांकि सभी अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। धमकी भरे पत्र के बाद जिला पुलिस अब शहर के सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने में जुट गई है। 29 सितंबर से नवरात्र की शुरूआत हो रही है। इसके बाद दशहरा, करवा चौथ एवं दीपावली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने सुरक्षा तंत्र मजबूत करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रशासन ने शहर भर के होटल, ढाबा तथा गेस्ट हाऊस मालिकों को सुरक्षा कवच मजबूत करने के निर्देश जारी किए हैं। होटल मालिकों को हिदायत दी गई हैं कि वे होटलों में हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को पूरा कर लें। यह कैमरे होटल के एंट्री प्वाइंट से लेकर कमरों के बाहर तथा अन्य जरूरी स्थलों पर लगे हों।

साथ ही आने वाले यात्रियों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा मोबाइल नंबर को लेना यकीनी बनाया जाए। यात्रियों द्वारा जो मोबाइल नंबर होटल के रजिस्टर में लिखवाए जाएं, उन पर एक बार कॉल करके नंबर की पुष्टि की जाए।

बमियाल में गुज्जरों के डेरे खंगाले
भारत-पाक सीमा से सटे कस्बा बमियाल के पुलिस चौकी इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित सीमावर्ती एरिया के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी करके जम्मू-कश्मीर सीमा से पंजाब में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को रोककर उनकी गहनता के साथ जांच की।

विभिन्न गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाकर संवेदनशील स्थानों, गुज्जरों के डेरों एवं अन्य स्थानों को खंगाला गया। चौकी इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने गुज्जरों को सख्त हिदायत दी कि यदि उनके पास कोई भी व्यक्ति एवं रिश्तेदार रहने हेतु आता है तो वह उसके बारे में पुलिस को जरूर सूचित करें। उन्होंने लोगों को भी पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा।
 
गुरदासपुर में खोजी कुत्तों, बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग
हाई अलर्ट बाद ने गुरदासपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है। जिले में डीएसपी तथा थाना प्रभारी ने खोजी कुत्तों तथा पुलिस पार्टी के साथ विभिन्न स्थानों की छानबीन की। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह की ओर से विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर मिनी सचिवालय, गुरु नानक पार्क, नेहरू पार्क, सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों में डॉग स्क्वायड टीमों, बम निरोधक दस्ते की मदद से सर्च अभियान चलाया। 

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि बार्डर एरिया होने के चलते गुरदासपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें संदिग्ध वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल में सूचना दी जाए। इस टीम की अगुवाई डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह, इंचार्ज पीसीआर रंजीत सिंह और थाना सिटी प्रभारी कुलवंत सिंह की ओर से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed