फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High alert in Punjab for PM Narendra Modi Rally on May 23

PM Modi in Punjab: हाई अलर्ट पर पूरा पंजाब, सख्त सुरक्षा पहरे में रहेंगे पीएम, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Wed, 22 May 2024 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 04:31 PM IST
सार

अपनी मांगों को लेकर बॉर्डरों पर धरने पर बैठे किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने की चेतावनी दी हुई है। किसान संगठनों का कहना है कि एलान के मुताबिक पीएम मोदी से सवाल पूछे जाएंगे। जवाब न मिलने पर प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया जाएगा।  

विज्ञापन
High alert in Punjab for PM Narendra Modi Rally on May 23
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब रैली कल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब को पीएम मोदी की रैली तक हाई अलर्ट पर रखा है। पीएम की रैली के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो सके इसके लिए खुफिया एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएमओ ने पीएम के पंजाब दौरे को लेकर पंजाब पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगी है। एनएसजी कमांडो और गुजरात पुलिस की सात कंपनियों से अलग पंजाब पुलिस अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या बंदोबस्त कर रही है और किन अफसरों को पीएम मोदी के दौरे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, इस पर पुख्ता रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटियाला में होने वाली रैली को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। हमारी पूरी तैयारी है। पंजाब में बहुत ही ऐतिहासिक रैली होने वाली है। उन्होंने पटियाला में रैली की तैयारियों का जायजा भी लिया।

किसानों ने किया है पीएम के घेराव का एलान
पंजाब में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोका गया था, अब किसानों ने सार्वजनिक तौर पर पीएम मोदी को पंजाब में चुनावी सभा में घेरने का एलान किया है। पीएमओ ने पंजाब पुलिस के डीजीपी से किसान आंदोलन पर भी इनपुट मांगा है। 

मंच पर केवल चुनिंदा नेता ही होंगे पीएम के साथ
पंजाब रैली में पीएम मोदी के साथ मंच पर चुनिंदा नेता ही मौजूद रहेंगे। इनमें प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब के इंचार्ज एवं गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के प्रत्याशियों के अलावा पीएम के साथ राष्ट्रीय नेता ही मौजूद रहेंगे। प्रदेश इकाई के अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मंच से दूर रखा जाएगा, इसके पीछे पीएम की सुरक्षा का हवाला दिया गया है। पीएमओ की ओर से इस संदर्भ में प्रदेश इकाई को सूचना दी गई है।

पीएम की सुरक्षा में हुई थी यह चूक
पांच जनवरी, 2022 को बठिंडा हवाई अड्डे से फिरोजपुर तक सड़क मार्ग से यात्रा करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंस गया था। सुरक्षा में हुई इस चूक पर सुप्रीमकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। घटना के समय लगभग 300 प्रदर्शनकारियों की उग्र भीड़ फ्लाईओवर के अंत में एकत्र हो गई, जिससे पीएम की सुरक्षा करने वाले विशेष सुरक्षा समूह को काफिला रोकना पड़ा और वापस हवाई अड्डे की ओर जाना पड़ा था। उस समय दिल्ली लौटने से पहले पीएम मोदी ने पंजाब के अधिकारियों से कहा था कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया। तब राज्य में चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed