फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High alert in amritsar after zakir moosa posters released

आंतकी मूसा के अमृतसर में होने की आशंका के बाद हाई अलर्ट, प्रमुख स्थानों की सुरक्षा कड़ी

Sat, 17 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Sat, 17 Nov 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
High alert in amritsar after zakir moosa posters released
अमृतसर में वाहनों की जांच करती पुलिस

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी जाकिर मूसा के अमृतसर के आस पास दिखने के बाद पंजाब पुलिस फिर से हाई अलर्ट हो गई है। पुलिस ने शहर के कई भागों में नाका लगाकर गाड़ियों की गहन जांच की। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और धार्मिक स्थानों के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अर्द्धसैनिक बलों ने कई इलाकों में दस्तक दी। पुलिस द्वारा शहर के कई हिस्सों में मूसा और उसके गुर्गों के पोस्टर चिपका दिए गए हैं।

विज्ञापन


गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पहले उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि जैश के कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा अपने गुर्गों के साथ लखनपुर से पंजाब में प्रवेश कर चुका है। गुरदासपुर पुलिस ने नियमों के अनुसार मूसा के पोस्टर चिपकाएं हैं ताकि लोगों को इस आतंकी की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि मूसा और उसके गुर्गों के बारे में अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


इसी बीच आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार के अनुसार पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि पठानकोट में इनोवा गाड़ी को लूटने वाले कहीं कार चोर गिरोह तो नहीं है, जो कारों को हथियारों की नोक पर लूटने के बाद उन्हें खोल कर बेच देने का धंधा करते हों। फिरोजपुर पुलिस को भी अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है। नवंबर में जालंधर के एक शिक्षण संस्थान से मूसा के कजिन और उसके दो गुर्गों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed