फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture of Panjab university will be auctioned in Italy on December 2

चंडीगढ़ : अब दो दिसंबर को इटली में नीलाम होगा पीयू का हेरिटेज फर्नीचर, कर्मचारी संदेह के घेरे में

Tue, 24 Nov 2020 09:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Heritage furniture of Panjab university will be auctioned in Italy on December 2
पंजाब विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

तमाम कोशिशों के बावजूद चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में निलामी जारी है। बीते कुछ सालों में करोड़ों रुपये के हेरिटेज फर्नीचर नीलामी किए जा चुके हैं। अब दो दिसंबर को इटली के मिलान शहर में पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होने जा रही है। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर इस संबंध में शिकायत दी है।

विज्ञापन


पत्र में अजय जग्गा ने कहा है कि चंडीगढ़ से हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी हो रही है और अब तक करोड़ों रुपये के फर्नीचर नीलाम किए जा चुके हैं। अब इटली के मिलान शहर में दो दिसंबर को हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी की जा रही है, जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के 12 हेरिटेज फर्नीचर निलामी के लिए रखे जाने हैं। इन फर्नीचरों की प्रस्तावित कीमत 27 से 37.70 लाख रुपये के करीब है। इनमें लकड़ी की दो कुर्सियां, पीयू के एडमिन ब्लॉक के लकड़ी के दो मेज, दो हाथ वाली कुर्सियां, दो छोटे स्टूल, दो मॉडल कुर्सियां और दो अन्य स्टूल शामिल हैं। 
विज्ञापन



जग्गा ने विदेश मंत्री के साथ इटली के रोम शहर में मौजूद भारतीय दूतावास को भी पत्र की एक कॉपी भेजी है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की है ताकि तथ्यों की जांच कर इस नीलामी को रोका जा सके और देश की धरोहर को नीलाम होने से बचाया जा सके। जग्गा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2011 में चंडीगढ़ हेरिटेज फर्नीचर के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, बावजूद इसके फर्नीचर विदेश जा रहा है और वहां पर उसकी नीलामी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि यूएन के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया जाए और तस्करी को रोकने के लिए उनकी यूनेस्को के प्रति प्रतिबद्धता की याद दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय स्तर पर भी हेरिटेज फर्नीचर की चोरी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। 

कौन हैं जो विदेश ले जाकर बेच रहे चंडीगढ़ की धरोहर
पियरे जेनरे चंडीगढ़ के स्विस-फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के साथ काम करते थे। इसी कारण ली कार्बूजिए ने चंडीगढ़ में घरों, सड़कों और पार्कों की प्लानिंग से लेकर सरकारी दफ्तरों में रखी जाने वाली कुर्सियों, मेज आदि को लेकर भी यूनिक स्टाइल के डिजाइन की जिम्मेदारी पियरे जेनरे को दी थी। 

विदेश में इनके चाहने वाले मुंह मांगे दामों पर फर्नीचर को खरीदते हैं। चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर विदेश पहुंच कैसे रहा है, यह बड़ा सवाल है। चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि बड़ी संख्या में शहर का हेरिटेज फर्नीचर विदेश तक कब और कैसे पहुंचा है। कौन लोग हैं, जो चंडीगढ़ के फर्नीचर को विदेश में ले जाकर करोड़ों में बेच रहे हैं।

हेरिटेज फर्नीचर की चोरी में पीयू के कर्मचारी भी संदेह के घेरे में 

पीयू से हेरिटेज फर्नीचर की चोरी में यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। इसकी पीयू अपने तरीके से जांच कर रही है। वहीं, हेरिटेज फर्नीचर को लेकर बनाई गई कमेटी भी कड़े निर्णय लेने की तैयारी में है। इसके तहत विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारियां बढ़ाई जाएंगी।

पीयू की ओर से बनाई गई कमेटी ने कुछ माह पहले सभी विभागों को पत्र भेजकर पूछा था कि वह बताएं कि उनके पास कितना हेरिटेज फर्नीचर है। कुछ विभागों ने लिखा था कि उनको पता नहीं है कि हेरिटज फर्नीचर की पहचान कैसे होती है और कुछ ने लिख दिया था कि उनके यहां हेरिटेज फर्नीचर है ही नहीं। सूत्रों का कहना है कि जिन विभागों ने हेरिटेज फर्नीचर न होने की बात लिखी थी, उनमें से कुछ विभागों से फर्नीचर चोरी हुआ है। हाल ही में जिस विभाग से फर्नीचर चोरी हुआ है, वह भी संदेह के दायरे में है। 

सूत्रों का कहना है कि जांच कमेटी इसी सप्ताह में सभी तथ्यों की जांच करेगी। कई परतें खुलेंगी। साथ ही अंदरखाने चल रही जांच में उन लोगों का भी पता लग सकता है जो फर्नीचर चोर गिरोह से मिले हुए हैं। एक भी व्यक्ति इस प्रकरण में पीयू को हाथ लगा तो फिर परत दर परत खुलती जाएंगी। पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर पांच से मरम्मत को जा रही करोड़ों की टेबल प्रकरण में भी दो सीनियर कर्मचारी फंस सकते हैं। वह भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed