फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture auctioned in Paris again

पेरिस में फिर नीलाम हुआ विरासती फर्नीचर

Sat, 19 Dec 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture auctioned in Paris again
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल की राष्ट्रीय विरासत एक बार पेरिस में नीलाम हुई। स्विस आर्किटेक्ट पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन दो फर्नीचर 17 दिसंबर को साढ़े 14 लाख रुपये में नीलाम हुए। इसमें आठ लाख रुपये का सेक्टर -19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर का ऑफिस टेबल और सवा छह लाख रुपये में फाइल रैक बिका। यूटी प्रशासन के हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे एक पत्र में नीलामी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फ्रांस में मौजूद भारत के राजदूत को पत्र लिखकर स्थानीय एजेंसी के साथ मिलकर चंडीगढ़ के फर्नीचर की नीलामी रुकवाने का आग्रह भी किया था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के हैरिटेज फर्नीचर पिछले कुछ सालों से लगातार बिक रहे हैं। ये फर्नीचर तस्करी के माध्यम से विदेश जाते हैं और वहां अच्छी खासी कीमत में बिकते हैं। स्थानीय स्तर पर भी उन्होंने कई बार मामला उठाया, लेकिन न तो फर्नीचर की तस्करी रुकी और न ही नीलामी। यह भी अब तक पता नहीं लगाया जा सका है कि चंडीगढ़ की राष्ट्रीय विरासत विदेशों में कैसे पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed