फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage chair auctioned in France for Rs 5.36 lacs

फ्रांस में 5.36 लाख रुपये में नीलाम हुई हेरिटेज कुर्सी

Sun, 13 Dec 2020 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Heritage chair auctioned in France for Rs 5.36 lacs
फ्रांस में 5.36 लाख रुपये में नीलाम हुई हेरिटेज कुर्सी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। विदेशों में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी नहीं थम रही है। इस बार फ्रांस में चंडीगढ़ की हेरिटेज कुर्सी 5.36 लाख रुपये में नीलामी हुई। हेरिटेज संरक्षण सेल के सदस्य अजय जग्गा ने इसकी शिकायत विदेश मंत्री एस जयशंकर से की थी ताकि विदेश में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोका जा सके, लेकिन नीलामी जारी है। इस वजह से उन्होंने दोबारा इसकी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

अजय जग्गा ने शिकायत में कहा है कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि देश से बाहर हेरिटेज फर्नीचर किसके जरिए पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी हेरिटेज फर्नीचर की चोरी रोकने के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने यूएन के समक्ष भी मुद्दे को उठाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बता दें कि जिन फर्नीचरों को नीलामी में रखा गया है, उनमें छोटी डेस्क, कुर्सी व अन्य फर्नीचर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एंबेसी और स्थानीय कानून सूचना विभाग भी नीलामी को रोकने के लिए अपने स्तर पर कोशिश करें। बता दें कि इससे पहले लंदन में हुई नीलामी में भारतीय हाई कमीशन और पुलिस के दखल के बावजूद इस नीलामी को रोका नहीं जा सका था। नीलामी में चंडीगढ़ विधानसभा के लिए ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किया गया कमेटी टेबल सबसे महंगा करीब 71.57 लाख रुपये में बिका था। भारतीय उच्चायोग ने अजय जग्गा से नीलामी से जुड़ी सभी जानकारी मांगी थी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस आदेश की कॉपी भी मांगी थी, जिसमें चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को विदेश में ले जाकर बेचने पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed