{"_id":"6749dc7822c4df7ac5077a05","slug":"help-patients-suffering-from-rare-diseases-by-donating-through-the-portal-in-pgi-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI Chandigarh: अब पोर्टल से दान कर रेयर डिजीज वाले मरीजों की करें मदद, क्राउड फंडिंग को डिजिटल पोर्टल लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI Chandigarh: अब पोर्टल से दान कर रेयर डिजीज वाले मरीजों की करें मदद, क्राउड फंडिंग को डिजिटल पोर्टल लॉन्च
Fri, 29 Nov 2024 09:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 09:08 PM IST
सार
पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सा अधीक्षक व प्रवक्ता प्रोफेसर विपिन कौशल ने बताया कि इससे मरीजों के चिकित्सा व्यय को कवर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रोफेसर विपिन कौशल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेयर डिजीज से ग्रस्त मरीजों की मदद के लिए भारत सरकार ने क्राउड फंडिंग के उद्देश्य को पूरा करने के लिए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल https://rarediseases.mohfw.gov.in के माध्यम से कॉर्पोरेट दाताओं के साथ ही कोई भी व्यक्ति दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों की उपचार में मदद के लिए स्वैच्छिक दान (आर्थिक मदद) कर सकता है। पीजीआई केंद्र सरकार के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में शामिल है।
विज्ञापन
पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक व प्रवक्ता प्रोफेसर विपिन कौशल ने बताया कि इससे मरीजों के चिकित्सा व्यय को कवर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों की मदद के लिए केंद्र सरकार नीति में सूचीबद्ध कुछ बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। जिसमें मरीज के इलाज के लिए सस्ते दवा की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जा रही है। इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2021 में दुर्लभ बीमारियों के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई थी। इसके अंतर्गत दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की परेशानियों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस नीति का उद्देश्य दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित मरीजों और उनके परिवार के लिए अधिक समावेशी और सहायक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाना है। इस योजना से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इसे विस्तार देते हुए पोर्टल के माध्यम से जन जागरूकता फैलाकर स्वैच्छिक दानदाताओं को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन