फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Helicopter Lands First Time In A Village Of Gohana For Marriage

हेलीकॉप्टर पर दुल्हन लेकर गांव पहुंचा किसान का बेटा तो देखने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Helicopter Lands First Time In A Village Of Gohana For Marriage
हेलीकॉप्टर में हुई दुल्हन की विदाई। - फोटो : अमर उजाला

गांव जागसी का सुमित अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर गांव में पहुंचा। बताया गया है कि गांव जागसी में पहली बार कोई अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर पहुंचा है। जब सुमित अपनी दुल्हन सोनिया को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  

विज्ञापन


गांव जागसी निवासी किसान श्याम का इकलौता बेटा सुमित देहरादून में फाइनेंस और पानी सप्लाई का व्यवसाय करता है। श्याम की इकलौती बेटी सीमा ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई कर रही है। सुमित ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए पहले से ही तय कर लिया था कि वह अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आएगा। उसे पता लगा था कि गांव में कोई भी अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर नहीं आया है। 
विज्ञापन


इस पर सुमित ने अपनी बहन से बातचीत की जिसके बाद दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने का फैसला लिया। सुमित का गांव महमूदपुर निवासी रमेश की बेटी सोनिया से रिश्ता तय हुआ था। शुक्रवार को सुमित गांव से शहर में जींद रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में कार से पहुंचा। दोपहर करीब ढाई बजे विवाह स्थल के निकट बने हैलीपैड पर फरीदाबाद से आया हेलीकॉप्टर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिज पैलेस में विवाह की रस्म पूरी होने के बाद सुमित अपनी दुल्हन सोनिया को हेलीकॉप्टर में लेकर अपने गांव पहुंचा। गांव जागसी में हेलीकॉप्टर में पहुंची दुल्हन सोनिया को देखने के लिए भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed