{"_id":"3757f5f8372ef74db81b5e4a2ef827ec","slug":"heavy-rain-stops-shirdi-train-on-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब थम गए शिरडी जा रही ट्रेन के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब थम गए शिरडी जा रही ट्रेन के पहिए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरडी जा रही ट्रेन के पहिए बीच रास्ते अचानक रुक गए। इस तरह अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों के होश उड़ गए। मामला था बरसात का। ट्रेन के पहिये बरसात के कारण हो गए थे।
विज्ञापन
वैसे ट्रेन के पहिए चंडीमंदिर से ही स्लिप करने लगे थे। धीमी गति से गाड़ी जैसे ही शहर की मॉडल टाउन कॉलोनी के पास पहुंची तो पहिये ज्यादा स्लिप करने के कारण लोको पायलट को ट्रेन वहीं रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
कालका से अतिरिक्त पावर (इंजन) मंगवाई गई। उसके बाद ट्रेन मॉडल टाउन कॉलोनी के पास से दोपहर तीन बजे के बाद कालका की ओर रवाना हुई। करीब 40 मिनट तक यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन के लोको पायलट अमरजीत सिंह ने बताया कि ऐसे मौसम में चंडीगढ़ से कालका के लिए आने वाली ट्रेन के लिए दो पावर की आवश्यकता पड़ती है। ट्रेन को एक ही पावर के साथ लाया जा रहा था। ट्रैक स्लिपरी होने के कारण कालका से अतिरिक्त इंजन मंगवाना पड़ा।