फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heavy rain side effect, flights late due to bad weather, rain in delhi and mumbai, chandigarh

दिल्ली और मुंबई में बारिश का साइड इफेक्ट, 10 फ्लाइट्स लेट

Sun, 17 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 heavy rain side effect, flights late due to bad weather, rain in delhi and mumbai, chandigarh
विमान में 'जेहाद' चिल्लाने पर नौ महीने के लिए जेल - फोटो : Getty Images
दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन शनिवार को बाधित रहा। दिल्ली और मुंबई में सुबह से बारिश होने के कारण दस फ्लाइटें देरी से आईं। इस कारण यहां से उड़ान भी देरी से भरी गई। दिल्ली जाने वाली सुबह 7.40 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, 8.40 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11.05 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, शाम 5.10 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट और 7.20 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन


वहीं मुंबई के लिए सुबह 11.30 बजे जाने वाली गो एयर की फ्लाइट, दोपहर 12.25 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट और शाम 5.55 बजे इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे लेट रही। वहीं दोपहर एक बजे बंगलूरू जाने वाली एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट दो घंटे देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में मौसम खराब होने के कारण वहां से फ्लाइटों का संचालन देरी से हुआ। इसी कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed