फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy Rain orange Alert for punjab mausam update

पंजाब में फिर एक्टिव होगा मानसून: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी के साथ होगी झमाझम

Wed, 31 Jul 2024 02:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 02:51 PM IST
सार

पंजाब में मंगलवार को कुल 1.7 एमएम की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर में 6.9 एमएम, फरीदकोट में 0.6, गुरदासपुर में 7.9, मोगा में 5.6, पठानकोट में 2.4 एसबीएस नगर में 0.2, तरनतारन में 0.6, पटियाला में 4.0 एमएम की बारिश हुई है।
 

विज्ञापन
Heavy Rain orange Alert for punjab mausam update
पंजाब में बरसात का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मानसून फिर से एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बुधवार व वीरवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी के साथ भारी बारिश पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक 39.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब का अधिकतम तापमान औसत से 3.6 डिग्री ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, लुधियाना का 36.2, पटियाला का 36.2, पठानकोट का 38.3, गुरदासपुर का 38.0, बरनाला का 37.4, फिरोजपुर का 39.0, जालंधर का 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम पारा में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे कम मोगा का 25.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 29.8, लुधियाना का 29.6, पटियाला का 29.7, पठानकोट का 29.0, बठिंडा का 32.2 डिग्री, बरनाला का 30.1, फरीदकोट का 30.0 और जालंधर का 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed