फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain in Tricity, people felt the cold

Chandigarh Weather Update: झमाझम बरसात से बदला मौसम, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट

Thu, 15 Sep 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 02:06 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि 1 जून से लेकर 14 सितंबर शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 685.7 एमएम पानी बरसा है। उधर, पंचकूला और मोहाली में देर शाम करीब सवा छह से सवा सात बजे तक झमाझम बारिश हुई।

विज्ञापन
Heavy rain in Tricity, people felt the cold
चंडीगढ़ में बरसात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के कई हिस्सों में बुधवार शाम अचानक झमाझम बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश से अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। वहीं, कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई।

विज्ञापन

 
बारिश के बाद रात के समय लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


पंचकूला में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और मोहाली में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में शाम 5:30 बजे तक 2.6 एमएम पानी गिरा। मौसम विभाग ने बताया कि 1 जून से लेकर 14 सितंबर शाम 5:30 बजे तक शहर में कुल 685.7 एमएम पानी बरसा है। उधर, पंचकूला और मोहाली में देर शाम करीब सवा छह से सवा सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed