फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy rain in mohali, city news

तीन घंटे की बारिश में पूरा मोहाली पानी में डूबा, घरों का राशन हुआ खराब

Fri, 28 Jul 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 28 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in mohali, city news
Mohali rain
साढ़े तीन घंटे हुई तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। शहर की सभी मुख्य सड़कों व अंदरूनी सड़कों पर करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भर गया था। कई इलाकों में तो पानी लोगों के घरों में घुस गया। फेज-चार में पानी निकालने के लिए सड़क के डिवाइडर को जेसीबी से तोड़ा गया।
विज्ञापन


वहीं, बोगनविलिया और मैंगो पार्क में लगाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जवाब दे गया। फेज-चार में शापिंग स्ट्रीट को खोदकर डाली गई पाइप लाइन की वजह से जमीन धंस गई। इससे पूरे दिन लोग परेशान हुए। ऐसे ही हालात नयागांव और खरड़ में रहे। एयरपोर्ट रोड, नेशनल हाईवे-21 पर पानी भरने से घंटों वाहन चालक परेशान होते रहे। पानी की निकासी के लिए नगर निगम के अधिकारी, फायर ब्रिगेड कर्मी व विभिन्न इलाकों के पार्षद और समाजसेवी जुटे रहे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे बारिश शुरू हुई थी। देखते ही देेखते बारिश काफी तेज हो गई। रोड गलियां जवाब दे गईं और सड़कों पर पानी भर गया। इस कारण कई दोपहिया वाहन व कारें पानी में बंद हो गईं। इससे आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान फेज-11 के एलआईजी, एमआईजी मकानों में पानी भर गया। लोगों ने रुकावटें लगाकर पानी को रोका। फेज-10 और नौ में भी ऐसी ही समस्या रही। इसी तरह वाईपीएस चौक पर करीब दो-दो फुट पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कत आई। फेज-1 के एचएल क्वार्टरों व मोटर मार्केट में पानी भर गया था। लोगों ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। इसके बाद लोगों ने घरों से पानी निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में भर गया पानी

Heavy rain in mohali, city news
Mohali Rain
फेज-5 के एचई मकानों में भी पानी दाखिल हो गया था। पार्षद अरुण शर्मा ने खुद कमान संभाली। बारिश में पानी की निकासी में जुटे रहे। फेज-3बी2, फेज-4 की मुख्य सड़क समेत कुंभड़ा, सोहना और बलौंगी में भी बारिश के चलते जलभराव की समस्या आई।

वहीं, मदनपुरा चौक से डिप्लॉस्ट चौक रोड, फेज-5 की अंदरूनी सड़क, फेज-7, फेज-11 में बावा व्हाइट हाऊस के पास, राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एयरपोर्ट रोड पर भी तीन-तीन फुट पानी भर गया। फेज-11 में क्ववार्टरों में पानी घुस गया। फेज-6 में सिविल अस्पताल वाली रोड और अस्पताल के अंदर भी पानी भर गया। वहीं, कैब कंपनियों ने अपनी सर्विस बंदर कर दी। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। इसके अलावा वकीलों के चेंबरों में भी पानी भर गया। बारिश बंद होने के बाद वकीलों ने राहत की सांस ली।

स्कूलों में भर गया पानी
गांव कुंभड़ा के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल व गांव सोहाना के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) में भी पानी भर गया। कुंभड़ा के स्कूल में पानी वाली मोटर भी पानी में डूब गईं। इस कारण बिजली का करंट आने का भी खतरा बन गया। ऐसे में अध्यापकों ने छोटे छोटे बच्चों को छुट्टी कर दी और बड़ी श्रेणियों के बच्चे व अध्यापकों को स्कूल की पहली मंजिल पर जाकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed