फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heavy fines on Indian Coffee House and four others

इंडियन काफी हाउस सहित 4 पर भारी भरकम जुर्माना

Mon, 21 Mar 2016 08:08 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 08:08 AM IST
विज्ञापन
heavy fines on Indian Coffee House and  four others
rupees note - फोटो : demo pic

मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने और गंदे वातावरण में खाना तैयार करने वाले रेस्टोरेंट व डेयरी संस्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले कई महीनों में अभियान के दौरान डिपार्टमेंट ने कई रेस्टारेंट के किचन की जांच की और सैंपल जांच के लिए भेजे। जांच रिपोर्ट आने के बाद जुर्माना लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक  सेक्टर 17 स्थित काफी हाउस पर करीब 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन काफी हाउस के किचन में दूषित वातावरण में खाद्य पदार्थ तैयार किया जाता था। डिपार्टमेंट ने उसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की धारा सेक्शन 26 (2) व सेक्शन 56 के उल्लंघन का दोषी माना है और हाउस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कुछ इसी तरह से सेक्टर सात स्थित सिप-इन-डाइन रेस्टोरेंट को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की धारा 26 (2) और 56 का उल्लंघन करने पर 50 हजार का जुर्माना ठोका है। यहां भी दूषित वातावरण में फूड तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटिया दूध बेचने पर तीन लाख जुर्माना
कई डेयरी संचालक दूध की घटिया क्वालिटी बेच रहे थे। जांच में उनके प्रोडक्ट की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सेक्टर 26 स्थित बापू धाम कालोनी की स्वर्ण डेयरी को घटिया दूध बेचने पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मनीमाजरा स्थित मानव डेयरी को सब स्टैंडर्ड वाटिका गोल्ड दूध बेचने का दोषी पाया गया है। डिपार्टमेंट ने डेयरी पर करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।


लगातार भरे जा रहे सैंपल
त्योहारों को देखते हुए फूड सेफ्टी विंग की ओर से बाजारों में लगातार सैपलिंग की जा रही है। पिछले दिनों सेक्टर 26 की होल सेल मार्केट से कई प्रोडक्ट के सैंपल भरे गए। इसके अलावा पिछले हफ्ते पीयू के स्टूडेंट सेंटर से सैंपल भरे गए। इसके अलावा रेस्टोरेंट की भी जांच की जा रही है। जहां भी दूषित वातावरण मिलता, तुरंत नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed