{"_id":"666ce23aa12e5e69350fc0d0","slug":"heat-wave-havoc-temperatures-cross-44-degrees-for-the-fourth-consecutive-day-chandigarh-news-c-16-pkl1043-445225-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू का कहर : लगातार चौथे दिन पारा 44 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू का कहर : लगातार चौथे दिन पारा 44 डिग्री पार
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लू का कहर जारी है। दोपहर के समय इतनी गर्म हवाएं चल रही हैं कि चेहरे को बिना ढके बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार चौथे दिन शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। अगले पांच दिन भी लोगों को यही गर्मी झेलनी होगी। पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी की तपिश के साथ बिजली की खपत भी शहर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। भीषण गर्मी से शहरवासियों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। पूरे दिन चुभन वाली गर्मी रही। मौसम केंद्र ने भीषण गर्मी का अगले पांच दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि 18 जून के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है लेकिन अब उसकी भी संभावना कम है। 16 जून से पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 19-20 जून को हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन उससे गर्मी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लोगों को राहत के लिए प्री-मानसून एक्टिविटी का इंतजार करना पड़ेगा, जो 22 जून के बाद सक्रिय हो सकते हैं। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। गर्मी का प्रकोप इन दिनों सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जा रहा है, जिनसे रात करीब आठ बजे तक लोगों को राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
आज भी भीषण गर्मी : शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पूरे दिन तेज धूप रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी न हो तो सुबह 11 बजे से तीन-चार बजे के बीच बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना ही है तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। लोगों को हीट स्ट्रोक से भी बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने कहा कि लोगों को एसी से निकलकर सीधे धूप में जाने से बचना चाहिए।
438 मेगावाट रही बिजली की मांग : शहर में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। शुक्रवार को बिजली की मांग 438 मेगावाट तक पहुंच गई। वीरवार को बिजली की खपत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बिजली की मांग 449 मेगावाट तक पहुंच गई थी। चंडीगढ़ के इतिहास की सर्वाधिक मांग से बिजली की सभी लाइनें ओवरलोड हो गई थीं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, मांग अधिक होगी और फॉल्ट की समस्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, विभाग के पास बिजली का पर्याप्त कोटा है और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।