{"_id":"4cc32841cbd8074a8a00a04c17cdaf26","slug":"heart-attack-to-pgi-cardiac-center-incharge-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई कार्डियक सेंटर के इंचार्ज को हार्ट अटैक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई कार्डियक सेंटर के इंचार्ज को हार्ट अटैक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Fri, 30 May 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज आरके शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मनीमाजरा के माडर्न कांप्लेक्स में रहते थे।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे घर के पास बने पार्क में सैर कर रहे थे, तभी वे अचानक पार्क में गिर पड़े। पार्क में टहल रहे दूसरे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीजीआई ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीमाजरा थाना के एएसआई जलदान सिंह ने बताया कि प्राइमरी जांच में मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल मौत का असली कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीजीआई के कर्मचारियों ने बताया कि डा. आरके शर्मा सभी के चहेते थे।
उन्होंने रामायण की एक किताब हिंदी में लिखी है। उन्होंने पीजीआई में कुछ दिन तक एसएमओ के रूप में और फिर न्यू ओपीडी में डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के तौर पर काम किया। उसके बाद उनकी नियुक्ति कार्डियक सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज के तौर पर कर दी गई।