फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing on appointment of Dean in PGI will be held in CAT today

Chandigarh News: पीजीआई में डीन की नियुक्ति पर आज कैट में होगी सुनवाई

Tue, 07 May 2024 05:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Hearing on appointment of Dean in PGI will be held in CAT today
चंडीगढ़। पीजीआई में डीन एकेडमिक के पद पर प्रो. सुरजीत सिंह की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) में विचाराधीन मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। इस मामले में आज फैसला आने की उम्मीद है क्योंकि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी दलीलें दी जा चुकी हैं। कैट में इस नियुक्ति को लेकर पीजीआई के ही पूर्व डीन एनके पांडा की ओर से याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई है कि उनके वरिष्ठ पद को दरकिनार कर उनसे जूनियर के डीन पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पीजीआई में डायरेक्टर के बाद डीन एकेडमिक के पद को सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। डीन के पद पर जुलाई 2023 में प्रो. एनके पांडा को नियुक्त किया गया लेकिन मार्च 2024 में प्रो. पांडा को डीन के पद से हटाकर प्रो. सुरजीत सिंह को नियुक्त कर दिया गया। इस नियुक्ति को चुनौती देते पांडा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर दिया। उन्होंने याचिका में बताया कि प्रो. सुरजीत सिंह पीजीआई की वरिष्ठता सूची में चौथे नंबर पर है और वह उनसे जूनियर हैं। प्रो. सुरजीत से सीनियर व पहला रैंक होने के कारण उन्हें पिछले साल 2023 में डीन एकेडमिक के पद पर नियुक्त किया गया था। कैट में सुनवाई के दौरान पीजीआई प्रशासन सहित याचिकाकर्ता की ओर से अपनी दलीलें दी गई जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed