फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health of female coach who complained against Minister Sandeep Singh deteriorated

Haryana: मंत्री पर आरोप लगाने वाली महिला कोच की बिगड़ी तबीयत, कहा- सुरक्षा गार्डों ने खाने में गलत पदार्थ दिया

Mon, 27 Feb 2023 11:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Feb 2023 11:46 PM IST
सार

महिला कोच ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा हटाने को कहा है। इसके साथ ही जूनियर कोच ने पूरे मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ एसआईटी से जल्द कार्रवाई करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Health of female coach who complained against Minister Sandeep Singh deteriorated
महिला कोच व संदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से दो दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल रिपोर्ट आने पर कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


महिला कोच ने दिए गए सुरक्षा गार्डों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खाने में गलत पदार्थ मिलाकर दिया है, जिस वजह से तीन दिन से उनकी तबीयत खराब है। पीड़ित महिला कोच ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार उन्हें कुछ जहरीला पदार्थ दिए जाने का संदेह है। पीड़ित महिला कोच ने बताया कि उनकी बहन की हालत काफी खराब है, जिसके चलते उन्हें सिक्योरिटी पर संदेह हो रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ एसआईटी को जल्द कार्रवाई करने की मांग
उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा हटाने को कहा है। इसके साथ ही जूनियर कोच ने पूरे मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ एसआईटी को जल्द कार्रवाई करने की भी मांग की है। हरियाणा के डीजीपी को लिखे पत्र में जूनियर महिला कोच ने सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाए हैं कि वह अनुचित तरीके से उस पर दबाव बना रहे हैं। साथ ही जब वे ऑफिस या अन्य जगह घर से बाहर जाती हैं तो वह उसके साथ नहीं जाते। घर में आने वाले नौकरों से झगड़ा करते रहते हैं। पत्र में कोच ने लिखा है कि ऐसी सुरक्षा नहीं चाहिए जो उनकी सुरक्षा ही न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने उठाए सवाल
महिला कोच के पिता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता ने सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिक्योरिटी सरकार की है। उनका उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचार करवाया है। जब एक पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खेल मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की तो उस पर मुख्यमंत्री ने जिस तरह से हठधर्मिता से जवाब दिया वह अमर्यादित भाषा है। अब उन्हें केवल न्यायपालिका से ही न्याय की उम्मीद है। 


हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को जूनियर महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपों के आधार पर संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद 1 जनवरी को गृह मंत्री अनिल विज के निर्देश पर जूनियर महिला कोच को 24 घंटे सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed