{"_id":"be15375d8855e369d518ea991762fb0f","slug":"health-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डाक्टर-स्टाफ न मिले तो डायल करें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डाक्टर-स्टाफ न मिले तो डायल करें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 May 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग ने हेल्थ हेल्पलाइन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसमें टोल फ्री 104 नंबर पर सारी जानकारी मिल सकेगी। पूरे पंजाब के लोग इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी विभाग की प्रधान सचिव विन्नी महाजन ने दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में सेहत सुविधाओं केपुनर्गठन में यह हेल्पलाइन बड़ा कदम साबित होगी। इसकेजरिए लोगों को हेल्थ सेंटरों की लोकेशन पता चल सकेगी। कहीं भी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर या स्टाफ नहीं है, तो वे उसकी शिकायत भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 220 तरह की दवाइयों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए। सेहत विभाग ने खरड़, बठिंडा और अमृतसर में तीन मेडिसिन वेयरहाउस भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस शुरू करने की भी तैयारी
सेहत विभाग की प्रधान सचिव ने बताया कि राज्य में लोगों को ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस मुहैया कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। बहुत ही कम रेट पर पंजाब के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। जिसके तहत सभी लोगों को तीन लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
महाजन ने बताया कि मेडिको लीगल केस में डॉक्टरों की गवाही विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिलाने का भी प्रस्ताव है क्योंकि अदालतों में गवाहियों के दौरान डॉक्टरों का काफी समय बर्बाद होता है, जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ता है। विभाग ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केसामने यह मामला उठाया था। उन्होंने सकारात्मक रुख दिया है। जल्द डॉक्टर अस्पताल से ही गवाही दर्ज करा सकेंगे।