फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department will seek Netaji's cooperation in making vaccination campaign successful

टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में नेताजी का सहयोग लेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 17 May 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Health department will seek Netaji's cooperation in making vaccination campaign successful
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में 12 से 14 साल तक के बच्चों के लक्ष्य को पूरा करने में अब नेताजी स्वास्थ्य विभाग की मदद करेंगे। तमाम प्रयास के बावजूद इस आयु वर्ग के लाभार्थियों की संख्या को रफ्तार नहीं मिल पा रही है जिससेे चिह्नित 45000 बच्चों को पहली खुराक देना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मलिन बस्तियों, अति संवदेनशील क्षेत्रों में क्षेत्रीय नेताओं से सहयोग लेने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक विभाग उस एरिया के पार्षद व अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर टीकाकरण शिविर लगाएगा ताकि उन क्षेत्रों के बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार 15 मई तक इस आयु वर्ग के चयनित लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जानी थी लेकिन तय समय सीमा निकलने के बाद भी स्थिति निराशाजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण पर भी गर्मी की मार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बच्चों के टीकाकरण अभियान पर भी गर्मी की मार पड़ रही है। स्थिति यह है कि गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलना नजरअंदाज करने लगे हैं। इस कारण जो टीका लगवाने के लिए तैयार हैं वे भी केंद्रों पर आने से कतरा रहे हैं। इससे लाभार्थियों की संख्या तेजी से कम होती जा रही है। वहीं जिन घरों में दो भाई बहन हैं उनमें से एक की परीक्षा चलने के कारण दूसरे का भी टीकाकरण नहीं हो पा रहा है क्योंकि अभिभावक टीका लगवा कर एक बच्चे के बीमार पड़ने की स्थिति उत्पन्न होने का रिस्क लेना नहीं चाह रहे।
2500 बच्चों को एक दिन में लगा था टीका
12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान के दौरान सलाहकार के आदेश के बाद तेजी से लाभार्थियों की संख्या बढ़ी थी। उस समय एक दिन में ढाई हजार बच्चों को टीका लगाया गया था लेकिन अब स्थिति बेहद निराशाजनक हो गई है। तमाम प्रयास के बावजूद एक दिन में टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 200 से 300 से ज्यादा नहीं हो पा रही है।

ऐसे रफ्तार पड़ी सुस्त
दिन टीकाकरण प्रतिशत
25 अप्रैल तक 17478 38.84
30 अप्रैल तक 23876 53.06
5 मई तक 29258 65.02
10 मई तक 30757 68.35
15 मई तक 31325 69.61
कोट-
12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए अब स्थानीय नेताओं से सहयोग लिया जाएगा। उनके साथ मिलकर अति संवदेनशील क्षेत्रों में टीकाकरण शिविर लगाकर लाभार्थियों को जल्द से जल्द टीका लगाने का प्रयास होगा।
-डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed