फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health department reduced the number of corona tests in Punjab

पंजाब: डिप्टी सीएम का भी आदेश नहीं मान रहा स्वास्थ्य विभाग, टेस्ट की संख्या 40 हजार करने को कहा तो घटाकर 10 हजार की

Wed, 29 Dec 2021 01:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Dec 2021 01:24 PM IST
सार

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच पंजाब में स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या घटा दी। जबकि राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
Health department reduced the number of corona tests in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब का स्वास्थ्य विभाग मंत्री जी के आदेश की खुलेआम अवहेलना कर रहा है। बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच भी जिम्मेदार महकमा टेस्टों की संख्या नहीं बढ़ा रहा है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री ने 40 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का आदेश दे चुके हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट की संख्या बढ़ाने के बजाय घटाकर 10 हजार कर दिया है। चुनावी राज्य होने के कारण केंद्र सूबे में बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जता चुका है और लगातार एहतियात बरतने की हिदायत दे रहा है।

विज्ञापन


पंजाब में अब तक 1.67 करोड़ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। जिनमें छह लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। संक्रमण से राज्य में 16642 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। संक्रमण दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सूबे के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि प्रतिदिन होने वाले टेस्टों की संख्या 40 हजार करें लेकिन इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों ने संख्या में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की। टेस्ट की संख्या बढ़ाने के बजाय अब घटाकर संख्या 10 हजार कर दी गई है। इस मामले में डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने कहा है कि टेस्टों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी। अगर कोई लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


390 सक्रिय केसों ने बढ़ाई चिंता
संक्रमण दर बढ़ने के साथ ही बढ़ते सक्रिय मामलों ने भी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक महीने के दौरान सूबे में सक्रिय मामले 200 से बढ़कर 390 तक पहुंच चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय केसों की बढ़ती संख्या किसी भी राज्य के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed