{"_id":"5fa3e7d68ebc3ec5f1252b61","slug":"health-department-issued-helpline-number-for-prevention-of-dengue-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी, इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी, इन बातों का रखें ध्यान
Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना के साथ डेंगू के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ विभाग ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर 7626002038 जारी किया गया। जीएमएसएच- 16 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि गुरुवार को भी डेंगू के पांच मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल की ओपीडी (वाह्य रोग विभाग) में भी डेंगू से बचाव संबंधी जानकारी मुहैया कराई गई। स्वास्थ्य कर्मी ने अस्पताल की ओपीडी में बनाए गए अकाउंट पर डेंगू संबंधी जानकारियां दीं। इस दौरान मरीजों के साथ ही उनके परिवारों को जागरुकता के पर्चे बांटे गए और बताया गया कि डेंगू से बचाव में स्वास्थ विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- बचाव के लिए मच्छर प्रतिरोधक का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू की कमीज और पायजामा या पैंट पहनें।
- यह भी ध्यान रखें कि खिड़कियों के पर्दे सुरक्षित हों और उनमें छेद न हों।
- वातानुकूलित कमरों में रहकर बीमारी से बचा जा सकता है।
- मच्छरों को अंडे देने से रोकने के लिए घर में पानी जमा न होने दें।
- बाहर रखे साफ पानी के बर्तन- जैसे पालतू जानवरों के पानी के बर्तन, बगीचों में पानी देने वाले बर्तन और टैंक आदि को साफ रखें।
- घर के अंदर फूलदानों में पानी जमा न होने दें और उन्हें हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें।
- जिन लोगों के घर में कोई डेंगू से पीड़ित है, वह थोड़ा ज्यादा ध्यान रखें कि मच्छर दूसरे सदस्यों को न काटे।
- बीमारी को फैलने से बचाने के लिए पीड़ित को मच्छरदानी के अंदर सोना चाहिए।
विज्ञापन