किसानों के धरनास्थलों पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाए शिविर, डॉक्टरों समेत 676 कर्मचारी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों को स्वास्थ्य और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकारी अमला भी लगा हुआ है। रेडक्रॉस जहां पहले दिन से ही किसानों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। वहीं सरकार का दावा है कि डॉक्टरों समेत 676 कर्मचारियों की तैनाती सोनीपत व झज्जर जिले में धरना स्थलों पर की गई है।
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में जहां-जहां धरने चल रहे हैं, वहां पर सहायता शिविर लगा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कहा है कि हमारी सरकार एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के लिए कटिबद्ध है। किसानों की सुरक्षा का जिम्मा भी हमारा है। उन पर कोई आंच नहीं आने देंगे। किसानों के धरना स्थलों पर स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर, दवाइयां व एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। किसानों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। रेडक्रॉस पहले दिन से किसानों के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहा है।
अन्नदाता को मुहैया कराएंगे हर सुविधा : मनोहर लाल
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि सरकार सभी चीजों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। कोरोना के समय किसानों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है, जिसे रेडक्रॉस शुरू से निभा रहा है। स्वास्थ्य व अन्य विभागों ने भी डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हैं। किसान हमारे अन्नदाता हैं।
सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर ये स्टाफ तैनात
स्वास्थ्य विभाग: डॉक्टर 10, एएनएम 10, ईएमटी 10, आयुष डॉक्टर 10, आयुष वालंटियर 10, मलेरिया वर्कर्स 10, ड्राइवर 10, कोरोना सैंपलर्स 5, एंबुलेंस 11।
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग : ड्राइवर 22, हेल्पर्स 22, पानी के टैंकर्स 22।
नगर निगम सोनीपत: सफाईकर्मी 90, ड्राइवर 30, सुपरवाइजर स्टाफ 15, पानी के टैंकर 20, कूड़ा संग्रहण ट्रक 10।
अग्निशमन विभाग : फायरमैन 40, ड्राइवर 26, सुपरवाइजर स्टाफ 5, फायर टेंडर 20, मोटर बाइक 6, फायर एक्सटिंगुशर 30।
बिजली विभाग : एसडीओ 3, जेई 3 , इलेक्ट्रिशियन 15।
झज्जर में धरनास्थलों पर तैनात स्टाफ व सुविधाएं
स्वास्थ्य विभाग : स्वास्थ्य पोस्ट 6, स्वास्थ्य अधिकारी 5, एसएमओ 2, सीएमओ 1, स्वास्थ्य टेक्नीशियन 18।
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग : एग्जीक्यूटिव इंजीनियर 3, एसडीओ 8, जेई 16, आउटसोर्सिंग स्टाफ 35, अन्य स्टाफ 2।
सोनीपत नगर निगम स्टाफ: शौचालय सफाई कर्मचारी 55, सफाई कर्मचारी 50, सफाई दरोगा 6, कूड़ा संग्राहक 8, शौचालय में पानी भरने वाले 18।
अग्निशमन विभाग : अग्निशमन अधिकारी 1, उप अग्निशमन अधिकारी 2, अग्रणी फायरमैन 1, ड्राइवर-फायर ऑपरेटर-फायमैन 33।
बिजली विभाग : तकनीकी कर्मचारी 12
रेडक्रॉस : मास्क व साबुन वितरण वालंटियर्स 48।