फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health Awareness Camp at Max Hospital

हेल्दी डाइट के बारे में जानकारी चाहिए तो महिलाएं पढ़ें

Sun, 09 Mar 2014 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
Health Awareness Camp at Max Hospital
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैक्स सुपर स्पेशलिएलिटी हास्पिटल मोहाली की ओर से सेक्टर 10 गवर्नमेंट होम साइंस कालेज में महिलाओं के लिए अच्छी पौष्टिकता पर एक सेमिनार आयोजित किया गया।
विज्ञापन


सेमिनार में 200 से अधिक गर्ल्स ने हिस्सा लिया। मैक्स की सीनियर कंसलटेंट न्यूट्रीशियन शिवानी गुलाटी ने कहा कि महिलाओं की बचपन, किशोरावस्था और गर्भधारण के अलावा मासिक-धर्म से पूर्व और मासिक-धर्म उपरांतपूरी तरह से अलग-अलग जरूरतें होती हैं।
विज्ञापन


अच्छी पौष्टिक खुराक की शुरुआत अच्छी पौष्टिक क्षमता वाले संपूर्ण अनाज, ताजा फल और सब्जियां, स्वास्थ्यवर्धक वसा और प्रोटीन के संतुलित संसाधनों से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार के भोजन महिलाओं को अच्छी तरह से ऊर्जा प्रदान करती है और वे पूरा जीवन वजन पर भी नियंत्रण रख पाते हैं और ये किसी भी उम्र में अच्छा दिखने और अच्छा महसूस करने के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तत्व हैं।

महिलाओं में आस्ट्रियोपोरोसिस का जोखिम ज्यादा
महिलाओं में आस्टियोपोरोसिस का जोखिम पुरुषों के मुकाबले काफी अधिक होता है और अच्छी पौष्टिक खुराक और व्यायाम कर इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

गुलाटी ने बताया कि हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम, मैगनीशियम और विटामिन-डी काफी मात्रा में ली जाती है। इससे आस्टियोपोरोसिस का खतरा कम रहता है।

आयरन पर सबसे ज्यादा ध्यान

शिवानी ने बताया कि मासिक धर्म के कारण महिलाएं हर महीने 15 से 20 मिलीग्राम आयरन खो देती हैं। आयरन की मात्रा में कमी के चलते आयरन डेफिसेंसी एनीमिया हो जाता है, जिसके मुख्य लक्षणों में थकान और सिरदर्द शामिल हैं।


रजोनिवृति के बाद शरीर में आयरन सामान्य तौर पर बढ़ जाता है। ऐसे में 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में आयरन की कमी इस बात का सीधा संकेत है कि किसी अन्य स्त्रोत से रक्त बह रहा है और ऐसे में एक फिजीशियन से जांच करवानी चाहिए।

महिलाओं के लिए अच्छे भोजन के टिप्स

- अपनी खुराक में संतुलित प्रोटीन शामिल करें
- एक दिन में सोडियम की मात्रा 2300 एमजी तक ही सीमित करें
- एडेड चीन के साथ भोजन और चीनी की मात्रा को सीमित करें
- एल्कोहल और कैफीन ड्रिंक्स को नजरअंदाज करें
- वैल्यू कॉलम में प्रतिदिन के औसत को दर्ज कर जांच करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed