फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health an Dibeties Orientation Programme in PGI

डायबिटीज से जुड़ी जानकारियां चाहिएं तो आज यहां आएं

Sun, 23 Feb 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Feb 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Health an Dibeties Orientation Programme in PGI
वयस्कों में डायबिटिज की बढ़ती संख्या तो चिंताजनक थी, अब बच्चों में होने वाली डायबिटीज ने परेशानी बढ़ा दी है। पीजीआई के पीडियाट्रिक्स विभाग के मुताबिक दस साल के भीतर डायबिटीज के तीन गुना केस बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


रुकने के बजाए इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पीजीआई का मानना है कि यदि इसी रफ्तार से केस बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में अभिभावकों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन


उन्हें इस बारे में अवेयर होना होगा और उसके लिए कुछ भी कदम भी उठाने पड़ेंगे, तभी इस बीमारी से छुटकारा मिल सकेगा। विभाग ने बताया कि पहले टाइप वन की बीमारी तो पहले से ही बच्चों में हो रही थी, लेकिन अब टाइट-टू की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से टीबी, मिरगी और अन्य बीमारियां भी बच्चों में बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीडियाट्रिक विभाग की ओर से प्रोफेसर बीएनएस वालिया ओरिएशन आयोजित की जा रही है। इसमें 300 से अधिक देश भर के डाक्टर जुटेंगे। यह ओरिएशन कल भी जारी रहेगी।

डाक्टरों ने बताया कि पिछले साल से विभाग की ओर से प्रोफेसर बीएनएस वालिया ओरिएशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

प्रोफेसर बीएनएस वालिया ने पीजीआई में पीडियाट्रिक्स के क्षेत्र को नई ऊंचाइयां दी थी। उनके वजह से कई बीमारियों का सफल इलाज मिल पाया। उनको कार्यों को याद रखने के लिए विभाग की ओर से इस बार भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण व डिपार्टमेंट आफ बायोटेक्नोलाजी भारत सरकार के सेक्रेटरी प्रोफेसर एमके भान शिरकत करेंगे। वे एम्स के पूर्व फैकल्टी भी रह चुके हैं। इस दौरान अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ डाक्टरों को इलाज व उनके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ऐसे रोके बच्चों में डायबिटीज
1.बच्चों को आउटडोर गेम्स खेलने दें।
2.फास्टफूड से दूर रखे।
3.टीवी व कंप्यूटर से ज्यादा चिपके मत रहने दें।
4. बच्चों का वजन न बढ़ने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed