फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HCS Dr. Richa joined, Sumit Sihag became Joint Commissioner in the Corporation

Chandigarh News: एचसीएस डॉ. रिचा ने किया जॉइन, सुमित सिहाग बने निगम में संयुक्त आयुक्त

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
HCS Dr. Richa joined, Sumit Sihag became Joint Commissioner in the Corporation
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एचसीएस डॉ. रिचा ने चंडीगढ़ प्रशासन में जॉइन कर लिया है। उन्हें खाद्य विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसके साथ मेट्रो परियोजना की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, एचसीएस सुमित सिहाग को नगर निगम में संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। ईशा कंबोज को एसडीएम साउथ बनाया गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा ने आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार दानिक्स कैडर के अधिकारी अमित कुमार स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के साथ को-ऑर्डिनेशन, होम व प्रोटोकॉल के अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. रिचा को उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक, अर्बन प्लानिंग और मेट्रो और हाउसिंग की संयुक्त सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक और संयुक्त सचिव, नीतीश सिंगला को आईटी विभाग के निदेशक, जीएमसीएच के संयुक्त निदेशक, एंप्लाइमेंट के संयुक्त सचिव, रीजनल एंप्लॉयमेंट ऑफिसर, लेबर के संयुक्त सचिव और जॉइंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी की जिम्मेदारी दी गई है। एचसीएस सुमित सिहाग को अब नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है। ईशा कंबोज को एसडीएम साउथ, लोकल गवर्नमेंट का जॉइंट सेक्रेटरी और स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस पवित्र सिंह को उद्योग विभाग के निदेशक के साथ डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज सेंटर के जीएम, इंडस्ट्री के संयुक्त आयुक्त और मार्केट कमेटी के एडमिनिस्ट्रेटर के साथ सिटको के चीफ जनरल मैनेजर और हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। दानिक्स नवीन को एसडीएम सेंट्रल, असिस्टेंट स्टेट ऑफिसर-1, म्यूजियम और आर्ट गैलरी के निदेशक, एग्रीकल्चर निदेशक और पशुपालन विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। दानिक्स खुशप्रीत कौर को एसडीएम ईस्ट और असिस्टेंट स्टेट ऑफिसर-2 की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed