फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hc arora raised question on cabinet minister navjot sidhu comedy in kapil sharma show

'ठहाकों' ने नवजोत सिद्धू को नई मुसीबत में फंसाया, हो सकती है सजा

Wed, 12 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
hc arora raised question on cabinet minister navjot sidhu comedy in kapil sharma show
नवजोत सिंह सिद्धू
'ठहाकों' ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को अब एक और नई मुसीबत में फंसा दिया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में उन्हें सजा भी हो सकती है। दरअसल, सिद्धू पर ‘द कपिल शर्मा शो’ में अश्लील जोक सुनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील ने पंजाब के मुख्य सचिव से इस मामले में संज्ञान लेने को कहा है। हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा का कहना है कि सिद्धू ने आठ अप्रैल को प्रसारित कार्यक्रम में द्विअर्थी चुटकुला सुनाया था। इस तरह के चुटकुले सुनाने की वजह से उन्हें भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सजा हो सकती है।
विज्ञापन


यह वही एपिसोड है जिसमें परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ के प्रमोशन के लिए आए थे। अरोड़ा ने कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर   यह भी मांग की है कि आगे से सिद्धू इस कॉमेडी शो का हिस्सा न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी चले बीच बाजार, आवाजें आएं एक हजार

hc arora raised question on cabinet minister navjot sidhu comedy in kapil sharma show
नवजोत सिद्धू
सीनियर एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि आठ अप्रैल को प्रसारित शो के दौरान सिद्धू ने अश्लील जुमले बोले।

वहीं, सिद्धू ने इसे नकारते हुए कहा कि अगर शो में अश्लीलता होती तो यह नंबर वन नहीं होता। अमर उजाला से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि हाथी चले बीच बाजार, आवाजें आएं एक हजार। उनके शो करने को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है।

एडवोकेट जनरल भी उन्हें क्लीन चिट दे चुके हैं। रही बात अश्लीलता की, तो शो में अगर अश्लीलता होती तो यह नंबर वन शो नहीं होता। यह नंबर वन है, इसका मतलब लोगों की आवाज है।

फलदार पेड़ पर पत्थर लगते ही हैं, उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन अगर वह छह बार चुनाव जीते हैं तो यह लोगों की आवाज है। टीवी शो करने के बाद भी लोगों ने उन्हें जिताया। वह लोगों की आवाज को नजरंदाज कैसे कर सकते हैं।

 

पत्नी और बेटियों के साथ शो देखते समय चोट पहुंची

hc arora raised question on cabinet minister navjot sidhu comedy in kapil sharma show
सिद्धू - फोटो : File Photo
एचसी अरोड़ा ने रविवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि आठ अप्रैल को प्रसारित कपिल शर्मा शो में सिद्धू ने अश्लील और द्विअर्थी जुमलों का प्रयोग किया। पत्नी और बेटियों के साथ शो देखते समय उन्हें काफी चोट पहुंची।

अरोड़ा ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं का उल्लंघन किया। अरोड़ा ने मुख्य सचिव को लिखा कि यह मामला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में लाया जाए, ताकि वह सिद्धू पर लगाम लगाएं।

अरोड़ा ने ही हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में काम करने का मुद्दा शुरू से ही विवादों से घिरा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एडवोकेट जनरल अतुल नंदा से राय मांगी थी। जिन्होंने सिद्धू को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि इसमें कोई गलत बात नहीं है।

इसके बाद एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई 11 मई को होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में नैतिकता और शुचिता को भी देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed