{"_id":"5d9dece58ebc3e014c4b6957","slug":"hawalati-jumped-from-the-third-floor-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में तीसरी मंजिल से हवालाती कूदा, गई जान, पुलिस पर परिजनों ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में तीसरी मंजिल से हवालाती कूदा, गई जान, पुलिस पर परिजनों ने लगाए ये आरोप
Wed, 09 Oct 2019 08:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर में कचहरी परिसर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक हवालाती ने हथकड़ी खुलते ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली गई। हवालाती पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मृतक के भाई व परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नाजायज केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक को एक महिला तस्कर की ओर से उसका नाम लेने के बाद उसे नशीला पदार्थ बरामद कर उस पर 5 अक्तूबर को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। युवक की एक दिन की रिमांड खत्म होने के उपरांत दूसरी बार रिमांड लेने के लिए अदालत ले जाया गया। वहां उसने तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
मृतक हवालाती की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी पम्गाली कलां मजीठा अमृतसर के रुप में हुई। सुखदेव सिंह पर थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की ओर से सिविल जज अमनदीप सिंह की अदालत में रिमांड के लिए लाया गया। वहां पर उसने एकदम से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी एकत्र की। इस सारी घटनाक्रम में 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली पर प्रशनचिन्ह लगा क्योंकि परिजनों, पुलिस व आम लोगों की ओर से बार बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा और तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने अपनी निजी गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।