फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hawalati jumped from the third floor in Punjab

कचहरी में तीसरी मंजिल से हवालाती कूदा, गई जान, पुलिस पर परिजनों ने लगाए ये आरोप

Wed, 09 Oct 2019 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Hawalati jumped from the third floor in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

गुरदासपुर में कचहरी परिसर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक हवालाती ने हथकड़ी खुलते ही तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली गई। हवालाती पर एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। मृतक के भाई व परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नाजायज केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक को एक महिला तस्कर की ओर से उसका नाम लेने के बाद उसे नशीला पदार्थ बरामद कर उस पर 5 अक्तूबर को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। युवक की एक दिन की रिमांड खत्म होने के उपरांत दूसरी बार रिमांड लेने के लिए अदालत ले जाया गया। वहां उसने तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


मृतक हवालाती की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी पम्गाली कलां मजीठा अमृतसर के रुप में हुई। सुखदेव सिंह पर थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह की ओर से सिविल जज अमनदीप सिंह की अदालत में रिमांड के लिए लाया गया। वहां पर उसने एकदम से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी एकत्र की। इस सारी घटनाक्रम में 108 एंबुलेंस की कार्यप्रणाली पर प्रशनचिन्ह लगा क्योंकि परिजनों, पुलिस व आम लोगों की ओर से बार बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा और तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई।  पुलिस कर्मचारियों ने अपनी निजी गाड़ी से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed