फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Havoc of fog, severity of winter: No respite from melting for next two days, red alert issued

Chandigarh News: कोहरे का कहर, सर्दी का सितमः अगले दो दिनों तक गलन से राहत नहीं, रेड अलर्ट जारी

Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Havoc of fog, severity of winter: No respite from melting for next two days, red alert issued
चंडीगढ़। शहर में सर्दी का सितम जारी है। गलन से लोग परेशान हैं। अगले 3-4 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गलन से अभी छुटकारा नहीं मिलने वाला। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कुछ देर के लिए हल्की धूप तो निकलेगी लेकिन हवाओं की वजह से ठंड बढ़ेगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शहर में अगले चार दिन शीतलहर की चेतावनी दी है। शनिवार और रविवार के लिए कोहरे और सर्दी का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।शहरवासियों पर मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। शनिवार को हल्के बादल छा सकते हैं, जिसकी वजह से तापमान पर असर पड़ेगा। 16 जनवरी से शहर में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इससे बादल छाने के बाद बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप ने आंख-मिचौली खेली। पिछले कई दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को दिन के समय में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम को फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिसकी वजह से लोगों को काफी ठंड महसूस हुई। ज्यादा सर्दी पड़ने की वजह से लोगों के हाथ और पैर सुन्न हो रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वीरवार को कोहरे से आजादी मिली लेकिन सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


दिन में छा सकते हैं बादल, कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक न्यूनतम तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे दिन में काफी ठंड महसूस होगी। कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी और शाम के समय सर्द हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
13 जनवरी - 14 - 7
14 जनवरी - 15 - 10
15 जनवरी - 15 - 9
16 जनवरी - 16 - 9
17 जनवरी - 16 - 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed