फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   havoc of bees, attack on 6 month old child and 2 womens, serious

मधुमक्खियों ने 6 माह के बच्चे समेत 3 को बनाया निशाना

Thu, 11 Feb 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
havoc of bees, attack on 6 month old child and 2 womens, serious

दिन भर चली धूल भरी आंधी कुछ लोगों के लिए आफत बनकर आई। सेक्टर 28 के एक पार्क में महिला अपने छह महीने के बच्चे के साथ पार्क में बैठी हुई थी।

विज्ञापन


अचानक तेज हवा चलने से मधुमक्खियों का छत्ता बच्चे के पास आकर गिरा और मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया गया। इसकी चपेट में मां मीरा भी आ गई। मधुमक्खियां मां को काट रही थी, लेकिन मां अपने बच्चे को बचाने में जुटी रही। दोनों पार्क में चिल्लाते रहे।
विज्ञापन


उसके बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और इसके बाद पीसीआर वैन ने दोनों को जीएमएसएच 16 हास्पिटल ले जाकर इमरजेंसी में एडमिट कराया। जहां बच्चे की हालत नाजुक थी। कोठियों में काम करती है मीरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी एक घटना सेक्टर 17 में भी हुई। सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के सामने परमजीत नाम की महिला गुजर रही थी, तभी पेड़ से मधुमक्खी का छत्ता उसके पास आकर गिरा। मधुमक्खियों ने उसे अपने चपेट में ले लिया और काटती रहीं। मधुमक्खियों से बचने के लिए वह पार्क में बचाव की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई नहीं आया।

बाद में किसी की सूचना के बाद उसके पास एक पीसीआर वैन पहुंची। पीसीआर वैन के कर्मियों ने उस पर कंबल डाला और उसे वैन में बैठा दिया, लेकिन फिर भी मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पीसीआर वैन के अंदर मधुमक्खियां घुसी रहीं और परमजीत को निशाना बनाती रहीं।


बड़ी मुश्किल से लेकर पहुंची पुलिस पीसीआर वैन
जब परमजीत को पीसीआर वैन में बैठाया गया तब भी उसके शरीर में कई मधुमिक्खयां चिपकी हुई थीं। वैन के अंदर भी उसे काटने में लगी थीं। पुलिस कांस्टेबल राजेश व हवलदार जितेंद्र पाल अपनी जैकेट निकालकर सिर पर डाली और परमजीत को सेक्टर 16 हास्पिटल में पहुंचाया। परमजीत को दाखिल कराने के बाद भी कार में मधुमक्खियां बैठी रहीं। उन्हें फिर स्प्रे करके निकाला गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी निकली 50 से ज्यादा मधुमक्खियां
जब परमजीत को हास्पिटल में एडमिट कराया गया तो नर्सों ने उसके शरीर से 50 से अधिक मधुमक्खियों को निकाला। परमजीत बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसने बस इतना बताया कि वह पार्क में टहल रही थी, तभी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed