फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hashish recovered from a youth preparing for UPSC, arrested

Chandigarh News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक से चरस बरामद, गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Hashish recovered from a youth preparing for UPSC, arrested
चंडीगढ़। यूपीएससी की तैयारी कर रहे बीटेक पास एक युवक से पुलिस ने 236 ग्राम चरस बरामद की। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमन ठाकुर (23) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का रहने वाला है और चंडीगढ़ सेक्टर-22 डी में पीजी में रहता है।
विज्ञापन

बीते 9 दिसंबर को जिला अपराध शाखा की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर 16/23 के छोटे चौक के पास पुलिस ने एक युवक को देखा। वह सेक्टर-23 की तरफ से आ रहा था लेकिन पुलिस को देख मुड़ने लगा। उसके हाथ में एक बैग था। पुलिस ने उसे शक के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की और उसके बैग की तलाशी ली। बैग से 236 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पिछले छह महीने से नशा बेच रहा था। वह कुल्लू से चरस लेकर आता था और ट्राइसिटी में महंगे दाम पर बेचता था। उसने जम्मू से बीटेक कर रखा है और यूपीएससी की तैयारी में जुटा हुआ था। वह सेक्टर-22 में पीजी में रह रहा था। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed