फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's former DAG's car collides with a tree after hitting a boy and girl riding a bike

Chandigarh News: बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारकर पेड़ से भिड़ी हरियाणा के पूर्व डीएजी की कार

Wed, 04 Oct 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana's former DAG's car collides with a tree after hitting a boy and girl riding a bike
चंडीगढ़। सेक्टर 27/30 की विभाजित सड़क पर मंगलवार सुबह एक कार ने पहले जावा मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल (डीएजी) रहे करीब 42 वर्षीय एक वरिष्ठ वकील की है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सेक्टर-27 के मुख्य मार्ग पर कार ने पहले जावा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। मोटरसाइकिल को सेक्टर-22 निवासी 34 वर्षीय युवक चला रहा था जबकि उसके पीछे सेक्टर-27 निवासी 28 वर्षीय लड़की बैठी थी। दोनों को चोटें आईं। इसके बाद कार की रफ्तार अचानक तेज हो गई और करीब 50 मीटर आगे जाकर वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर के ऊपर चढ़कर एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिससे सड़क पर चल रहे यात्री सहम गए।
विज्ञापन

पेड़ से टक्कर के कारण कार के टायर भी फट गए और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार चालक की जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम भी मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और युवती को हल्की चोटें आईं हैं। कार में सवार पंचकूला सेक्टर-23 निवासी हरियाणा के पूर्व डीएजी भी चोटिल हुए हैं। उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर बात नहीं हो सकी। वह हरियाणा नंबर की 0006 नंबर गाड़ी में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के लोगो वाला एडवोकेट जनरल, हरियाणा कार्यालय का स्टीकर भी लगा हुआ था और कार में कोर्ट फाइलें भी मौजूद थीं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त जावा मोटरसाइकिल और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed