फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanas 18 municipal councils and 28 municipalities will vote today

Local Body Elections Haryana: हरियाणा की 18 नगर परिषद, 28 नगरपालिकाओं में आज होगा मतदान, नतीजे 22 को

Sun, 19 Jun 2022 12:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jun 2022 12:40 AM IST
सार

हरियाणा के 46 निकायों में 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को नतीजे आएंगे।3504 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे।

विज्ञापन
Haryanas 18 municipal councils and 28 municipalities will vote today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में आज अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान होगा। 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव नतीजे 22 जून को आएंगे, मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


शराब ठेके शनिवार से ही बंद हो गए। 19 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना के दिन भी ड्राई डे रहेगा। शराब ठेकों पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने सील लगा दी हैं। अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में मतदान के दिन 19 जून को वेतन सहित छुट्टी रहेगी। मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बचे 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषदों में 12.60 लाख मतदाता
18 नगर परिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष व 5 लाख 96 हजार 95 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। नगर परिषद चुनाव के लिए 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 289 संवेदनशील और 235 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथ पर 6450 मतदान कर्मचारी, 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 7087 पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

28 नगरपालिकाओं  में 5 लाख 70 हजार मतदाता
 28 नगर पालिकाओं  के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं। कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं, इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष, 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं व 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथ पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

4712 ईवीएम की गईं  वितरित
धनपत सिंह ने बताया कि नगरपरिषद व नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 4712 ईवीएम वितरित की गई हैं। पुलिस को चुनाव क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त व नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग बूथ पर पीने के पानी व शौचालय की पूरी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में पहले से ही जिला उपायुक्तों को निर्देश दे दिए गए हैं। दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर हर मतदान केंद्र पर रखी जाएंगी। कोरोना गाइड लाइन के चलते प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी।

निर्दलीय दे रहे पार्टी उम्मीदवारों को टक्कर 
भाजपा-जजपा, आप और इनेलो इन चुनाव को पार्टी चिन्ह पर लड़ रही है। कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया हुआ है। भाजपा-जजपा गठबंधन को निर्दलीय उम्मीदवार अध्यक्ष और पार्षद पद पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। कुछ जगह इनेलो और आप के उम्मीदवार भी मजबूत स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed