फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana won two more gold medals in netball

Chandigarh News: हरियाणा ने नेटबाल में जीते दो और स्वर्ण पदक

Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Haryana won two more gold medals in netball
जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने दिलाया गोल्ड, फेंसिंग टीम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को नेटबाल की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में दो और स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि जिमनास्टिक में योगेश्वर सिंह ने फ्लोर एक्सरसाइज इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

द स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गोवा के मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम केमपल में हुए नेटबाल टीम के मुकाबले में महिला और पुरुष टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन दोहराते हुए दो और स्वर्ण पदक जीते। दोनों टीमें अलग-अलग इवेंट में दो स्वर्ण पदक पहले ही जीत चुकी हैं। जिमनास्टिक में लाइफ अदलखा ने अलग-अलग इवेंट में रजत और कांस्य पदक जीता जबकि फेंसिंग गर्ल्स के इवेंट में खिलाड़ी मंजू,सारिका, जिया और आखिरी की टीम ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। हरियाणा की मॉडर्न पेन्थोलोन गर्ल्स टीम ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा दल का हौसला बढ़ाने पहुंचे हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और हरियाणा दल के इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर ने जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर हरियाणा ओलंपिक संघ के उपप्रधान सूरजपाल अम्मू, नेटबॉल संघ हरियाणा के प्रधान हरिओम कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed