{"_id":"6217eef06b03a74bc5748c0f","slug":"haryana-will-have-fifth-to-eighth-examinations-from-march-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: 15 मार्च से होंगी पांचवीं से आठवीं की परीक्षाएं, 31 मार्च को आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: 15 मार्च से होंगी पांचवीं से आठवीं की परीक्षाएं, 31 मार्च को आएगा परिणाम
Fri, 25 Feb 2022 02:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:17 AM IST
सार
परीक्षा परिणाम 31 मार्च को आएगा, इसके बाद एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। डेटशीट एससीईआरटी तैयार करेगा। वहीं पहली से चौथी कक्षा की डेटशीट स्कूल बनाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पांचवीं से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 15 से 27 मार्च तक होंगी। 31 मार्च को परीक्षा परिणाम आएगा और पहली अप्रैल से नया सत्र चलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद (एससीईआरटी) डेटशीट व प्रश्नपत्र तैयार कर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ सीडी, सॉफ्ट कॉपी में सांझा करेगी। पहली से चौथी कक्षा की डेटशीट स्कूल खुद बनाएंगे।
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा निदेशक ने परीक्षाओं को लेकर वीरवार को सभी डीईओ, खंड शिक्षा अधिकारियों, मिडिल स्कूल मुख्याध्यापकों व मुख्य शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए। निदेशक ने कहा है कि पहली से आठवीं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी। मूल्यांकन भी स्कूल अपने स्तर पर करेंगे। पांचवीं से आठवीं का परीक्षा परिणाम सभी स्कूल दस अप्रैल तक अवसर एप पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच परीक्षाएं पूर्ण होने के तुरंत बाद कराएं। पहली से चौथी कक्षा की परीक्षा सीखने की क्षमता और कक्षावार स्किल पासबुक के कौशलों पर आधारित होगी। विद्यार्थियों का मूल्यांकन कक्षा एवं विषय अध्यापक करेंगे। मूल्यांकन एवं परीक्षा पत्र पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
हर विद्यार्थी का मूल्यांकन स्किल पासबुक में दर्ज करना होगा। उसके बाद पांच प्रतिशत स्किल पासबुक की जांच स्कूल मुखिया, एबीआरसी, बीआरपी करेंगे। निर्देशों में खास बात यह है कि 2021-22 शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को जिन शिक्षकों ने पढ़ाया है, 2022-23 सत्र में भी वही पढ़ाएंगे।
मोरनी, मेवात में जाने पर अतिथि शिक्षकों को 10 हजार अतिरिक्त मानदेय
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने वीरवार को मोरनी व मेवात में सेवाएं देने के लिए जाने पर अतिथि शिक्षकों को दस हजार रुपये अतिरिक्त मानदेय देने का पत्र जारी कर दिया। खाली पदों पर सेवा देने के लिए पुरुष व महिला अतिथि शिक्षकों को आवेदन करना होगा।
भाषा अध्यापकों के अंतरजिला तबादलों के लिए खाली पदों का ब्योरा मांगा
निदेशक मौलिक शिक्षा ने भिवानी को छोड़कर सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से भाषा अध्यापकों के खाली पदों का ब्योरा मांगा है। विभाग इनके अंतरजिला तबादलों पर विचार कर रहा है। इसलिए पीटीआई, कला, संस्कृति, पंजाबी व हिंदी शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी एक सप्ताह में निदेशालय को भेजें। पूर्व में भी यह जानकारी मांगी गई थी, जिसे मुहैया नहीं कराया गया।